हरियाणा में पक्के नहीं होंगे आरोही स्कूलों के शिक्षक, 40 से कम अंक लेने वाले कर्मियों का अनुबंध होगा खत्म

हरियाणा में आरोही स्कूलों के टीचर व वहां कार्यरत स्टाफ पक्का नहीं होगा। इसके लिए मानक भी तय किया गया है। मानकों के मुताबिक हर साल 100 अंकों में से 40 से कम अंक लेने वाले कर्मचारियों का अनुबंध तुरंत खत्म कर दिया जाएगा।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 03:43 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 09:24 AM (IST)
हरियाणा में पक्के नहीं होंगे आरोही स्कूलों के शिक्षक, 40 से कम अंक लेने वाले कर्मियों का अनुबंध होगा खत्म
हरियाणा में स्थायी नहीं होंगे आरोही स्कूलों के शिक्षक। सांकेतिक फोटो

सुधीर तंवर, चंडीगढ़। हरियाणा के पिछड़े खंडों में अंग्रेजी माध्यम वाले 36 आरोही स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षक और गैर शैक्षणिक स्टाफ अब पक्का नहीं हो सकेगा। प्रदेश सरकार ने हरियाणा आरोही एजुकेशनली बैकवर्ड ब्लाक माडल स्कूल सोसायटी सर्विस बायलाज-2019 के तहत सेवा नियमों में बदलाव का खाका तैयार कर लिया है।

पहले पांच साल की नौकरी के बाद कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की योजना थी, लेकिन नए ड्राफ्ट के मुताबिक अनुबंध आधार पर ही भर्तियां की जाएंगी। न स्थाई नियुक्ति होगी और न स्थाई कर्मचारियों के समान वेतनमान मिलेगा। इन कर्मचारियों को पक्का भी नहीं किया जाएगा।                 

अनुबंध जारी रखने के लिए तय किए गए मानक

अनुबंध जारी रखने के लिए मानक तय किए गए हैं। मानकों के मुताबिक हर साल 100 अंकों में से 40 से कम अंक लेने वाले कर्मचारियों का अनुबंध तुरंत खत्म कर दिया जाएगा। 40 से 49 अंंक लेने वाले कर्मचारियों पर भी तलवार लटकती रहेगी, जिन्हें नोटिस थमाए जाएंगे। यानी कि अनुबंध जारी रखने के लिए न्यूनतम 50 अंक लेने अनिवार्य हैं।

स्कूलों के ऊपर से हटाए जाएंगे हाई टेंशन तार

प्रदेश में सरकारी स्कूलों के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार हटाए जाएंगे। इसके लिए शिक्षा निदेशक ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से जानकारी मांगी है कि कितने राजकीय उच्च विद्यालयों और माध्यमिक विद्यालयों के ऊपर से हाई टेंशन तार गुजर रहे हैं। निर्धारित प्रोफार्मा में बताना होगा कि 30 जून तक कितने स्कूलों के ऊपर से हाई टेंशन तार हटा दिए गए हैं और कितने स्कूलों के ऊपर से हाई टेंशन तार अब भी गुजर रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी अपने स्तर पर बिजली विभाग के एसडीओ के साथ बैठक कर इन तारों को हटवाएंगे ताकि दुर्घटना से बचा जा सके।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी