हरियाणा में छात्र अब आनलाइन भी दे सकेंगे मूल्यांकन परीक्षा, कोविड के ओमिक्रान वेरिएंट से सरकार चिंतित

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रान से हरियाणा सरकार चिंतित है। सरकार ने राज्य में विद्यार्थी मूल्यांकन परीक्षा आनलाइन कराने की छूट दी है। परीक्षा के दिन अन्य कक्षाओं में छुट्टी रहेगी। प्रश्नपत्र छपवाने के टेंडर रद कर दिए गए हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 10:42 AM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 10:50 AM (IST)
हरियाणा में छात्र अब आनलाइन भी दे सकेंगे मूल्यांकन परीक्षा, कोविड के ओमिक्रान वेरिएंट से सरकार चिंतित
हरियाणा में मूल्यांकन परीक्षा आनलाइन भी दे सकेंगे विद्यार्थी। सांकेतिक फोटो

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रान से चिंतित प्रदेश सरकार ने अब सरकारी स्कूलों में 13 दिसंबर से शुरू हो रही विद्यार्थी मूल्यांकन परीक्षा (सैट) को आनलाइन कराने की भी छूट दे दी है। पहली से बारहवीं तक के सभी छात्रों को पहले आफलाइन परीक्षा देनी थी, लेकिन बदली परिस्थितियों में यह छात्रों की मर्जी पर छोड़ा गया है कि परीक्षा आनलाइन दें या आफलाइन। परीक्षा के दिन केवल संबंधित कक्षाओं के छात्र ही स्कूल आएंगे, जबकि अन्य कक्षाओं की छुट्टी रहेगी।

स्कूल शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और मौलिक शिक्षा अधिकारियों को लिखित आदेश जारी किए हैं। इसी तरह सैट परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र छपवाने के टेंडर भी रद करने को कहा गया है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद (एससीईआरटी) की ओर से सभी डीईओ और डीईईओ को प्रश्नपत्र की सीडी भेज दी गई है। सरकार से 1888 लोगों की सूची मिली है जो हाल में विदेश यात्रा करके आए हैं। एयरपोर्ट पर की गई जांच में इन सभी मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद इन्हें घर में सेल्फ आइसोलेशन में रहने की हिदायत दी गई है। इन लोगों में से 412 लोग वहीं, कोरोना के नए वेरिएंट को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने टेस्टिंग और टीकाकरण की रफ्तार बढ़ा दी है।

हरियाणा 91 प्रतिशत पहली डोज के साथ देश में छठे पायदान पर पहुंच गया है। पड़ोसी प्रदेश पंजाब में 73 प्रतिशत लोगों को पहली डोज और 33 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज लगी है। इसके उलट हरियाणा में 51 प्रतिशत लोगों को दोनों डोज लग चुकी है। प्रदेश में अभी तक दो करोड़ 92 लाख 20 हजार 41 लोगों को कोरोना की डोज लगी है। इनमें एक करोड़ 87 लाख 20 हजार 969 को पहली डोज लगी है। पंजाब की बात की जाए तो यहां दो करोड़ 45 लाख 28 हजार 627 लोगों को कोरोना की डोज लगी है। इनमें एक करोड़ 66 लाख 45 हजार ने पहली और 78 लाख 83 हजार ने दोनों डोज लगवाई हैं।

विदेश से आने वाला हर यात्री स्वास्थ्य विभाग के रडार पर

विदेश से आने वाले हर व्यक्ति की कोरोना जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने 12 संवेदनशील देशों से हाल ही में यात्रा करके लौटे 412 लोगों की पहचान की है। इनमें से ज्यादातर एनसीआर के शामिल हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो यहां के अस्पतालों में अपना इलाज करवाने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार ये सभी मरीज स्वस्थ हैं और सेल्फ आइसोलेशन में हैं। यह लोग यूनाइटेड किंगडम, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बंगलादेश, बोत्सवाना, चीन, मारीशस, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, हांगकांग और इजराइल से यात्रा करके आए हैं।

प्रदेश में टीकाकरण की स्थिति

श्रेणी             वैक्सीन

पुरुष            15951048

महिला          13262953

कोविशील्ड     25346240

कोवैक्सीन      3796475

18 से 44 आयु वर्ग 18093081

45 से 60 आयु वर्ग 6486053

60 आयु वर्ग से ऊपर 4640907

कहां कितना टीकाकरण

जिला            वैक्सीन

गुरुग्राम        39,00,717

फरीदाबाद   27,73,076

करनाल       16,09,163

अंबाला 15,98,539

सोनीपत 15,64,370

हिसार 14,58,443

पानीपत 12,85,374

यमुनानगर 12,68,377

भिवानी 12,46,803

सिरसा 12,24,463

रोहतक 11,09,438

झज्जर 11,04,614

जींद 10,85,297

रेवाड़ी 10,69,810

पलवल 9,87,021

कैथल 9,85,999

कुरुक्षेत्र 9,51,922

महेंद्रगढ़ 9,45,832

फतेहाबाद 8,44,022

पंचकूला 8,05,911

नूंह 7,23,457

चरखी दादरी 6,77,393

chat bot
आपका साथी