गांवों में खेलों व खिलाडि़यों को देंगे बढ़ावा : मनोहर लाल

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि प्रदेश के हर गांव में खेलों को बढ़ावा देने व खिलाड़ियों को सम्मानित करने में कोई कमी नहीं आने देंगे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 07:36 PM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 07:36 PM (IST)
गांवों में खेलों व खिलाडि़यों को देंगे बढ़ावा : मनोहर लाल
गांवों में खेलों व खिलाडि़यों को देंगे बढ़ावा : मनोहर लाल

जागरण संवाददाता, पंचकूला : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि प्रदेश के हर गांव में खेलों को बढ़ावा देने व खिलाड़ियों को सम्मानित करने में कोई कमी नहीं आने देंगे। इसके अलावा खेलो इंडिया कार्यक्रम में भी बेहतर योगदान के लिए कार्य कर रहे हैं। मनोहर लाल हरियाणा खेल विकास एवं कल्याण समिति की ओर से आयोजित खेल पुरस्कार विजेताओं का मानदेय बढ़ाने पर आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे। समिति के प्रदेश अध्यक्ष भीम सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व खेल मंत्री संदीप सिंह ने अवार्डी खिलाड़ियों का मानदेय पांच हजार से बढ़ाकर 20 हजार करने पर गद्दा और स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया व हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, प्रधान सचिव योगेंद्र व उपप्रधान सचिव आशिमा बराड़ भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री को प्रशस्ति पत्र एवं शाल भेंट किया। खिलाडि़यों ने खेल मंत्री को हाकी स्टिक, शाल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन युवाओं का दिन है। जो पूरे देश में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जा रहा है। खिलाड़ी जो युवाओं को प्रेरणा देते हैं, इसीलिए खिलाड़ियों को चुना गया है। मनुष्य के निर्माण के लिए बच्चे को संस्कारित करना है। बचपन सही से शिक्षित है। युवा अर्थ युग वाहक है। सही ऊर्जा से बेहतर समाज का निर्माण होता है। युवा को खेलों से जोड़कर ही सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है। इसी कारण फौज में हरियाणा का 11 प्रतिशत योगदान है। प्रदेश में 500 नर्सरियां विद्यालय स्तर पर खोली गई हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का मानदेय बढ़ाकर 20 हजार रुपये किया गया है। सम्मान समारोह में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की पब्लिसिटी सेल के नवनियुक्त ओएसडी एवं बास्केट बाल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी  गजेंद्र फोगाट को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित खिलाड़ी भी मौजूद थे।

मानदेय में बढ़ोतरी कर खिलाड़ियों का बढ़ाया सम्मान : कटारिया

केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया ने कहा कि सरकार ने मानदेय में बढ़ोतरी कर खिलाड़ियों का सम्मान बढ़ाया है, बल्कि युवा दिवस पर 70 लाख से ज्यादा युवाओं को गौरवांन्वित किया है। यह युवाओं के लिए बड़ी उपलब्धि है। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि सरकार ने खिलाड़ियों के लिए उदारता दिखाई और मान सम्मान बढ़ाया है। इस साल पंचकूला में खेलो इंडिया यूथ गेम का आयोजन करने का निर्णय लेकर पंचकूला के खिलाडिय़ों को भी गौरवान्वित किया है।

खिलाड़ियों की डाइट की दोगुनी : संदीप

समारोह में खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने खिलाडि़यों की डाइट दोगुनी करने के साथ-साथ ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को पांच लाख रुपये की राशि पहले देने का कार्य किया है, जो खिलाड़ी सप्लीमेंट, किट आदि की जरूरतों पर खर्च कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी