गुरुग्राम में कोरोना से थोड़ी राहत, फरीदाबाद में दोगुनेे हुए मरीज, हरियाणा में 678 नए मरीज मिले

हरियाणा में कोरोना का हमला जारी है। राज्‍य में कोरोना के 678 नए मरीज मिले हैं तो 577 मरीज ठीक हुए हैं। गुरुग्राम में हालात में कुछ सुधार हुआ है। फरीदाबार में मरीज दोगुने हो गए हैं

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 09:56 AM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 09:56 AM (IST)
गुरुग्राम में कोरोना से थोड़ी राहत, फरीदाबाद में दोगुनेे हुए मरीज, हरियाणा में 678 नए मरीज मिले
गुरुग्राम में कोरोना से थोड़ी राहत, फरीदाबाद में दोगुनेे हुए मरीज, हरियाणा में 678 नए मरीज मिले

चंडीगढ़, जेएनएन। कोरोना महामारी में हॉट स्पॉट बने गुरुग्राम में कई दिन बाद राहत मिली है। कई दिनों के अंतराल में पहली बार कोरोना के सौ से कम मरीज मिले हैं। हालांकि फरीदाबाद में स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। यहां 200 से ज्यादा नए मरीज मिले हैं। हरियाणा में पिछले 24 घंटों में 678 नए मरीज मिले और 577 ठीक हुए और सात लोगों की मौत हो गई। फरीदाबाद में तीन और गुरुग्राम, भिवानी, पानीपत और नूंह में एक-एक मरीज की मौत हुई है। 75 मरीजों की हालत चिंताजनक है जिनमें 64 ऑक्सीजन और 11 वेंटीलेटर पर हैं।

प्रदेश में पॉजिटिव व डबलिंग रेट में लगातार सुधार हो रहा है और मृत्युदर में गिरावट आ रही है। प्रदेश में अभी तक 23 हजार 306 लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें 17 हजार 667 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। पांच हजार 320 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। साढ़े पांच हजार लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा।

प्रदेश में पॉजिटिव रेट 5.91 फीसद, रिकवरी रेट 75.80 फीसद और मृत्युदर 1.37 फीसद है। मामलों के दोगुने होने की अवधि 21 दिन पर पहुंच गई है। दस लाख लोगों पर 15 हजार 785 लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं।

फरीदाबाद में सर्वाधिक 216, गुरुग्राम में 82, सोनीपत में 66, रोहतक में 36, हिसार में 34, अंबाला में 33, फतेहाबाद में 31, पलवल में 26, रेवाड़ी में 25, पंचकूला में 24, करनाल और नूंह में 19-19, कैथल में दस, झज्जर में नौ, भिवानी, कुरुक्षेत्र और पानीपत में आठ-आठ, महेंद्रगढ़ और सिरसा में सात-सात, यमुनानगर में चार तथा जींद और चरखी दादरी में तीन-तीन नए मरीज मिले। 

गुरुग्राम में 145, रोहतक में 90, फरीदबाद में 70, सोनीपत में 43, रेवाड़ी में 42, हिसार में 39, अंबाला में 35, भिवानी व सिरसा में 17-17, नारनौल में 16, करनाल व पानीपत में 15-15, पलवल में 13, फतेहाबाद में 10, नूंह में आठ तथा पंचकूला व कैथल में एक-एक मरीज ठीक होकर घर लौटा।

अभी तक 312 मरीजों की मौत हुई है जिनमें 234 पुरुष और 85 महिला शामिल हैं। अभी तक गुरुग्राम में 110, फरीदाबाद में 104, सोनीपत में 24, रोहतक में 16, करनाल व पानीपत में आठ-आठ, हिसार में सात, अंबाला, रेवाड़ी व पलवल में छह-छह, भिवानी में पांच, झज्जर, नूंह व जींद में चार-चार, यमुनानगर में दो तथा फतेहाबाद, सिरसा, कुरुक्षेत्र, नारनौल व चरखी दादरी में एक-एक मरीज की मौत हो चुकी है।

कोरोना मीटर

नए संक्रमित : 678

नई मौत :  7

कुल संक्रमित : 23,306

अब तक स्वस्थ : 17,667

एक्टिव केस : 5,320

कुल मौत : 319

------

आंकड़े 15 जुलाई

कुल केस/ 24 घंटे में,23306 /678

सक्रिय केस / 24 घंटे में, 5320/ 94

स्वस्थ हुए / 24 घंटे में,17667 / 577

कुल मृत्यु / 24 घंटे में, 319/ 07

कुल टेस्ट / 24 घंटे में, 400155/11395

हरियाणा की तस्वीर (पिछले दो सप्ताह के दौरान)

2.86 करोड़ आबादी, दस लाख पर सक्रिय केस, 190.00,स्वस्थ दर,75.8

10 लाख पर टेस्ट,15785

100 पुष्ट मामलों पर अभी संक्रमण दर, 23.01

प्रत्येक सौ पुष्ट मामलों पर करीब तीन लोगों की हुई मौत, 1.37

3त्न पिछले एक सप्ताह के दौरान संक्रमण की दर में रोजाना औसत वृद्धि

----------------

पांच दिनों में बदलाव

तारीख,     कुल संक्रमित,        सक्रिय केस,       स्वस्थ हुए,        कुल मौतें

(पिछले दिन से कमी वृद्धि)

11 जुलाई- 20582 (+648)-    4891 (+151)-   15394(+490)-  297+07

12 जुलाई- 21240 (+658)-    4956 (+65)-     15983(+589)-  301+04

13 जुलाई- 21929 (+689)-    4984 (+28)-     16637(+654)-   308+07

14 जुलाई- 22628 (+699)-    5226 (+242)-    17090(+453)-  312+04

14 जुलाई- 23306(+678)-     5320 (+94)-      17667(+577)-   319+07

chat bot
आपका साथी