सोनीपत, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र, झज्जर, रोहतक व अंबाला समेत 11 जिलों के एसपी बदले, भारती अरोड़ा और पावरफुल

हरियाणा सरकार ने 26 आइपीएस और सात एचपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इनमें 11 जिलों के एसपी भी शामिल हैं। आइपीएस कला रामचंद्रन और भारती अरोड़ा को प्रदेश सरकार ने पहले से ज्यादा पावरफुल किया।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 09:50 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 10:19 AM (IST)
सोनीपत, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र, झज्जर, रोहतक व अंबाला समेत 11 जिलों के एसपी बदले, भारती अरोड़ा और पावरफुल
हरियाणा सरकार ने 11 जिलों के एसपी बदले, भारती अरोड़ा पावरफुल (फाइल फोटो)।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को सोनीपत, रोहतक और झज्जर समेत 11 जिलों के पुलिस कप्तान बदल डाले हैं। पुलिस महानिदेशक के पद पर पीके अग्रवाल की नियुक्ति के करीब दो माह बाद पुलिस विभाग में यह फेरबदल हुआ है। प्रदेश सरकार ने अंबाला, रेवाड़ी, पलवल, कुरुक्षेत्र, जींद, फतेहाबाद, नूंह और चरखी दादरी जिलों के भी पुलिस अधीक्षक बदल दिए हैं। इनमें आधा दर्जन जिले ऐसे हैं, जिनके पुलिस कप्तानों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे थे।

सांसदों व विधायकों के कोपभाजन का शिकार बने कई पुलिस अधिकारी उनकी बात नहीं मानते थे। इस बार सरकार ने लो-प्रोफाइल में रहने वाले आइपीएस अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां दी हैं। साथ ही खुद को तेजतर्रार अधिकारी मानने वाले पुलिस कप्तानों को कम महत्व के पदों पर तबदील कर दिया गया है। हरियाणा सरकार ने वीरवार को 14 एचपीएस अधिकारियों को प्रमोट करने के बाद एएसपी के पदों पर नियुक्तियां दी। शाम को आइपीएस अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी हो गई। इस सूची में 26 आइपीएस अधिकारी और सात एचपीएस अधिकारी शामिल हैं।

हरियाणा सरकार ने सीनियर आइपीएस अधिकारी कला रामचंद्रन और भारती अरोड़ा को पावरफुल किया है। कला रामचंद्रन को दोबारा से परिवहन विभाग की प्रधान सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कृष्ण की भक्ति में तल्लीनता की वजह से वीआरएस मांगने वाली भारती अरोड़ा को सरकार ने महिला सुरक्षा की आइजी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। भारती अरोड़ा अंबाला की आइजी हैं। जल्द ही कुछ जिलों के पुलिस कप्तान और बदल सकते हैं।

इन आइपीएस अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग

1. कला रामचंद्रन - परिवहन विभाग की प्रधान सचिव एवं सीएडब्ल्यू की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार - परिवहन विभाग की प्रधान सचिव एवं राज्य सतर्कता ब्यूरो की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार

2. भारती अरोड़ा - आइजी अंबाला - महिला सुरक्षा की आइजी का अतिरिक्त कार्यभार

3. शिवचरण - डीआइजी राज्य अपराध शाखा मुख्यालय - डीआइजी राज्य सतर्कता ब्यूरो हिसार

4. किरतपाल सिंह - डीआइजी कम कमांडेंट चतुर्थ बटालियन एचएपी मधुबन - डीआइजी राज्य अपराध शाखा मुख्यालय

5. हामिद अख्तर - एसपी अंबाला और वेलफेयर एआइजी का अतिरिक्त कार्यभार - एसपी राज्य अपराध शाखा मुख्यालय तथा एआइजी वेलफेयर का अतिरिक्त कार्यभार

6. राहुल शर्मा - एसपी रोहतक - एसपी सोनीपत

7. राजेश दुग्गल - एसपी झज्जर - एसपी पलवल

8. राजेंद्र कुमार मीणा - कमांडेंट पांचवीं बटालियन एचएपी मधुबन एवं द्वितीय बटालियन एचएपी का अतिरिक्त कार्यभार - एसपी ट्रैफिक करनाल का अतिरिक्त कार्यभार

9. अभिषेक जोरवाल - एसपी रेवाड़ी - एसपी राज्य सतर्कता ब्यूरो मुख्यालय

10. दीपक गहलावत - एसपी पलवल - एसपी चरखी दादरी

11. जशनदीप रंधावा - एसपी सोनीपत - एसपी अंबाला

12. सुनील कुमार - एसपी लोकायुक्त - कमांडेंट चतुर्थ बटालियन एचएपी मधुबन

13. हिमांशु गर्ग - एसपी कुरुक्षेत्र - एसपी राज्य सतर्कता ब्यूरो मुख्यालय

14. वसीम अकरम - एसपी जींद - एसपी झज्जर

15. राजेश कुमार - एसपी फतेहाबाद - एसपी रेवाड़ी

16. नरेंद्र बिजारनियां - एसपी नूंह - एसपी जींद

17. उदय सिंह मीणा - एसपी टेलीकाम - एसपी रोहतक18. मकसूद अहमद - डीसीपी पूर्वी गुरुग्राम और सीइओ माबिलिटी जीएमडीए का अतिरिक्त कार्यभार - कमांडेंट चतुर्थ आइआरबी मानेसर का अतिरिक्त कार्यभार

19. वरुण सिंगला - डीसीपी मानेसर और कमांडेंट चतुर्थ आइआरबी मानेसर का अतिरिक्त कार्यभार - एसपी नूंह

20. विनोद कुमार - एसपी चरखी दादरी - डीसीपी साउथ गुरुग्राम

21. धीरज कुमार - डीसीपी साउथ गुरुग्राम - एसपी कुरुक्षेत्र

22. सुरेंद्र सिंह - एसपी सिक्योरिटी सीआइडी - एसपी फतेहाबाद

23. राजेश कालिया - एसपी एचपीए मधुबन और एसपी साइबर क्राइम राज्य अपराध ब्यूरो का अतिरिक्त कार्यभार - एसपी इआरएसएच और एसपी टेलीकाम का अतिरिक्त कार्यभार

24. मनबीर सिंह - एसपी राज्य सतर्कता ब्यूरो मुख्यालय - डीसीपी मानेसर

25. भूपेंद्र सिंह - कमांडेंट प्रथम आइआरबी भोंडसी - एसपी एसटीएफ गुरुग्राम का अतिरिक्त कार्यभार

26. सुमित कुमार - कमांडेंट तृतीय बटालियन एचएपी हिसार - एसपी एसटीएफ का अतिरिक्त कार्यभार

इन एचपीएस अधिकारियों के हुए तबादले

1. जयबीर सिंह एचपीएस - डीसीपी क्राइम फरीदाबाद - डीसीपी बल्लभगढ़

2. सुमेर सिंह - एसपी एनएच एंड ट्रैफिक करनाल - एसपी एचपीयूएस

3. सुरेश कुमार - एसपी एचपीयूएस - एसपी लोकायुक्त

4. राजेश कुमार फौगाट - एसपी इआरएसएच पंचकूला - एसपी राज्य सतर्कता ब्यूरो मुख्यालय

5. राजकुमार वालिया - एसपी महिला सुरक्षा मुख्यालय - एसपी सीआइडी मुख्यालय

6. धर्मबीर सिंह - एडीशनल कमांडेंट द्वितीय आइआरबी सुनारियां - कमांडेंट द्वितीय आइआरबी सुनारियां

7. नरेंद्र सिंह - एसपी एसटीएफ भोंडसी - डीसीपी क्राइम फरीदाबाद

chat bot
आपका साथी