हरियाणा में भाजपा संगठन को गति देने के लिए पुराने और अनुभवी नेताओं को प्रभार

Haryana BJP हरियाणा भाजपा में संगठनात्‍मक पुनर्गठन चल रहा है। पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्‍यक्षों के बाद अब जिला प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। पार्टी संगठन को तेजी देने के लिए पुराने च अनुभवी नेताओं को प्रभार दिया गया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 07:11 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 05:36 AM (IST)
हरियाणा में भाजपा संगठन को गति देने के लिए पुराने और अनुभवी नेताओं को प्रभार
हरियाणा भाजपा अध्‍यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की फाइल फोटो।

चंडीगढ़, जेएनएन। Haryana BJP: हरियाणा भाजपा ने संगठन को विस्तार देते हुए पार्टी के जिला प्रभारियों की घोषणा की है। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न मोर्चों के प्रभारियों को भी दायित्व सौंपा गया है। भाजपा के सभी 22 जिलाध्यक्षों का निर्वाचन पहले हो चुका है। अब संगठन के कामकाज में तेजी लाने के लिए हर जिले में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। प्रदेश पदाधिकारियों की टीम घोषित करने के दौरान छह मोर्चों के अध्यक्षों के नाम घोषित किए गए थे। पार्टी ने अब इन मोर्चे के प्रभारियों को दायित्व सौंपते हुए सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियां बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

भाजपा ने 22 जिला प्रभारियों और आधा दर्जन मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की

भाजपा में अभी तक प्रांतीय पदाधिकारियों को भी जिला प्रभारी बनाने की परंपरा थी, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बरसों से चली आ रही इस परिपाटी में बदलाव किया है। धनखड़ ने हर जिले में अनुभवी, पुराने और सक्रिय नेताओं को जिला प्रभारी का दायित्व सौंपा है। इनमें पूर्व प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और बोर्ड व निगमों के चेयरमैन तक शामिल हैं।

कई चेयरमैन, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और पूर्व पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

हरको बैंक के चेयरमैन अरविंद यादव को रोहतक, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर हिसार, प्रदेश सचिव समय सिंह भाटी नूंह, प्रदेश सचिव मनीष मित्तल को भिवानी और प्रांतीय कोषाध्यक्ष व पलवल के विधायक दीपक मंगला को गुरुग्राम जिले का प्रभारी बनाया गया है।

युवा आयोग के चेयरमैन मुकेश गौड़ को जींद, महेंद्रगढ़ के पूर्व प्रभारी महेश चौहान को झज्जर, सरस्वती हैरीटेज बोर्ड के वाइस चेयरमैन धूमन सिंह किरमिच को यमुनानगर, फतेहाबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष वेदफूला को कैथल तथा पूर्व महासचिव कमल यादव को दादरी जिले का प्रभार सौंपा गया है।

पंचकूला जिले के पूर्व अध्यक्ष दीपक शर्मा को करनाल, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य विजयपाल आहलुवालिया को महेंद्रगढ़, पशु कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष मेहरचंद गहलोत को कुरुक्षेत्र, पूर्व महासचिव संदीप जोशी रेवाड़ी, प्रांतीय प्रवक्ता संजय शर्मा को पंचकूला तथा जींद के पूर्व जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा को सिरसा जिले का प्रभारी बनाया गया है।

पूर्व प्रदेश सचिव जवाहर सैनी पानीपत, सीएम के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा फतेहाबाद, यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा अंबाला, नीलोखेड़ी के पूर्व विधायक भगवान दास कबीरपंथी सोनीपत, रोहतक के दिनेश घिलौड़ पलवल तथा प्रदेश सचिव सत्यप्रकाश जरावता को फरीदाबाद जिले का प्रभारी बनाया गया है।

भाजपा ने आधा दर्जन मोर्चों के प्रभारी भी बनाए

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने आधा दर्जन मोर्चों के प्रांतीय प्रभारी भी नियुक्त किए हैं। प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल ने बताया कि सिरसा की सांसद एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष सुनीता दुग्गल अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रभारी होंगी। राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रभारी बनाया गया, जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पानीपत ग्रामीण के विधायक महीपाल सिंह ढांडा को किसान मोर्चा का प्रांतीय प्रभारी नियुक्त किया गया है।

हरियाणा विधानसभा की पूर्व उपाध्यक्ष संतोष यादव को महिला मोर्चे का प्रभार सौंपा गया है। युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य वरुण चौधरी को भारतीय जनता युवा मोर्चा तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संतोष यादव भाजपा में प्रदेश उपाध्यक्ष हैं और राजीव जैन भाजपा में ही प्रदेश मीडिया प्रभारी रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Black Fungus: हरियाणा में ब्लैक फंगस का कहर, मई में अब तक मिले 30 मरीज, एक की मौत

यह भी पढ़ें:  Punjab Congress Discord: पंजाब कांग्रेस में चरम पर कलह, अब मंत्री भी अपनी सरकार पर उठा रहे सवाल, पार्टी नेतृत्व मौन

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी