निगम की बिल्डिग में चल रहे सरल केंद्र पर छापा

नगर निगम की रेवेन्यू रिलाइजेशन कमेटी के सदस्य व पार्षद सुरेश वर्मा और जय कौशिक ने शुक्रवार को सेक्टर-4 सामुदायिक केंद्र में चल रहे नगर निगम की विभिन्न ब्रांचों का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 09:15 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 09:15 PM (IST)
निगम की बिल्डिग में चल रहे सरल केंद्र पर छापा
निगम की बिल्डिग में चल रहे सरल केंद्र पर छापा

जासं, पंचकूला : नगर निगम की रेवेन्यू रिलाइजेशन कमेटी के सदस्य व पार्षद सुरेश वर्मा और जय कौशिक ने शुक्रवार को सेक्टर-4 सामुदायिक केंद्र में चल रहे नगर निगम की विभिन्न ब्रांचों का निरीक्षण किया। इस दौरान पता चला कि निगम की बिल्डिग में एक प्राइवेट व्यक्ति को सरल केंद्र व आधार कार्ड अपडेट करने की अनुमति दी गई है। इसका कोई किराया निगम को प्राप्त नहीं हो रहा है। जबकि सेंटर प्रबंधक की ओर से निगम में विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले लोगों से हर एक काम के बदले 50 रुपये लिए जा रहे हैं। यह सेंटर लगभग डेढ़ साल से निगम की बिल्डिग में चल रहा है।

सुरेश वर्मा और जय कौशिक ने जब सेंटर प्रबंधक मोहन कुमार से पूछा कि यहां पर किसकी इजाजत से सेंटर चला रहे हैं, तो उन्होंने एक पत्र दिखाया। इसमें निगम के क्षेत्रीय एवं कराधान अधिकारी द्वारा सेंटर चलाने की इजाजत दी गई थी। लेकिन किसी भी तरह का किराया नहीं लिया जा रहा था। केवल हरियाणा सरकार के आदेशानुसार ही काम करने की हिदायत दी गई है। यहां निगम को कोई किराया तक नहीं दे रहा और निगम की बिजली का भी मुफ्त लाभ उठा रहा है। सुरेश वर्मा और जय कौशिक ने नगर निगम आयुक्त से इस संबंध में कार्रवाई कर पिछले डेढ़ साल का किराया लेने और आने वाले समय के लिए मासिक किराया निर्धारित करने के लिए कहा, ताकि निगम की आय हो सके।

सुरेश वर्मा ने बताया कि यदि और भी सामुदायिक केंद्रों में इस तरह के सेंटर खोले गए हैं, तो उनसे भी किराया लिया जाना चाहिए।

chat bot
आपका साथी