हरियाणा में रिटायर्ड IAS टीसी गुप्ता बने सेवा का अधिकार आयोग के मुख्य आयुक्त, जानें और कौन रिटायर्ड अफसर हैं मुख्य पदों पर

हरियाणा में 31 मई को सेवानिवृत्त हुए आइएएस अफसर टीसी गुप्ता को सेवा का अधिकार आयोग का मुख्य आयुक्त नियुक्त किया गया है। टीसी गुप्ता की गिनती काबिल अफसरों में होती है। मौजूदा सरकार में करीब एक दर्जन रिटायर्ड IAS-IPS अफसर अहम पदों पर हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 06:11 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 06:11 PM (IST)
हरियाणा में रिटायर्ड IAS टीसी गुप्ता बने सेवा का अधिकार आयोग के मुख्य आयुक्त, जानें और कौन रिटायर्ड अफसर हैं मुख्य पदों पर
टीसी गुप्ता, सेवा का अधिकार आयोग के मुख्य आयुक्त। जागरण आर्काइव

जेएनएन, चंडीगढ़। कई महकमों में अहम जिम्मेदारी निभाने के बाद 31 मई को सेवानिवृत हुए सीनियर IAS अधिकारी टीसी गुप्ता अब सेवा का अधिकार आयोग के नए मुख्य आयुक्त होंगे। हरियाणा निवास में सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुवाई वाली चयन समिति ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर इस समिति के सदस्य हैं।

तमाम सरकारों में टीसी गुप्ता की गिनती काबिल अफसरों में होती रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा गुप्ता को सेवा का अधिकार आयोग का मुख्य आयुक्त बनाने के प्रस्ताव पर हुड्डा ने भी उनका समर्थन किया। हुड्डा ने कहा कि गुप्ता एक काबिल और सक्षम अधिकारी हैं। मुख्यमंत्री रहते वर्ष 2014 में विभिन्न विभागों की नागरिक सेवाओं को समयबद्ध करने के लिए हुड्डा ने यह आयोग बनाया था।

टीसी गुप्ता को नई जिम्मेदारी से अब उनकी गाड़ी-बंगले और स्टाफ की सेवाएं बरकरार रहेंगी। इस पद से रिटायरमेंट के बाद भी उन्हें लाइफ टाइम के लिए एक चपरासी मिलेगा। इस पद के लिए और कई IAS-IPS अधिकारियों ने भी आवेदन किया था, लेकिन बाद में अधिकतर ने अपना नाम वापस ले लिया। टीसी गुप्ता के चयन पर पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा कि सर्वसम्मति से उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है।

गौरतलब है कि मौजूदा गठबंधन सरकार भी अपनी पूवर्वती कांग्रेस सरकार के नक्शे कदम पर है। रिटायरमेंट के बाद IAS और IPS अधिकारियों की एडजस्टमेंट में भाजपा-जजपा सरकार पूरी दरियादिली दिखा रही है। वर्तमान में करीब एक दर्जन सेवानिवृत्त IAS-IPS अफसर सरकार में विभिन्न पदों पर सेवाएं दे रहे हैं।

यह रिटायर्ड अफसर दे रहे सेवाएं

1. पूर्व मुख्य सचिव डीएस ढेसी -मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव। इससे पहले हरियाणा राज्य बिजली विनियामक आयोग (एचईआरसी) के चेयरमैन रहे।

2. पूर्व मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा -हरियाणा जल संसाधन (संरक्षण, विनियमन और प्रबंधन) प्राधिकरण की अध्यक्ष

3. केके खंडेलवाल, रिटायर्ड IAS - हरियाणा रीयल एस्टेट रेगुलर अथारिटी (हरेरा) गुरुग्राम के चेयरमैन4. राजन गुप्ता, रिटायर्ड IAS - हरियाणा रीयल एस्टेट रेगुलर अथारिटी (हरेरा) पंचकूला के चेयरमैन

5. सुरीना राजन, रिटायर्ड IAS -हरियाणा इंस्टीट्यूट आफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (हिपा) की महानिदेशक

6. नवराज संधू, रिटायर्ड IAS -हरियाणा राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण की चेयरमैन

7. धनपत सिंह, रिटायर्ड IAS -राज्य चुनाव आयुक्त 8.आलोक वर्मा, रिटायर्ड आइएफएस - हरियाणा लोक सेवा आयोग के चेयरमैन

9. यशपाल सिंघल, पूर्व डीजीपी -मुख्य सूचना आयुक्त

10. अनिल कुमार राव, पूर्व सीआइडी चीफ -सीएम विंडो के ओवरआल इंचार्ज

इस साल यह IAS अधिकारी भी हो रहे रिटायर अशोक सांगवान 31 जुलाई धीरा खंडेलवाल 31 अगस्त गिरीश अरोड़ा 31 अगस्त अशोक शर्मा 31 अक्टूबर ज्योति अरोड़ा 31 अक्टूबर आलोक निगम 30 नवंबर मुख्य सचिव विजय वर्धन 30 नवंबर महेश्वर शर्मा 31 दिसंबर

chat bot
आपका साथी