हरियाणा में पीटीआइ परीक्षा का रिजल्ट घोषित, अभी आधे पद खाली ही रहेंगे

हरियाणा में पीटीआइ भर्ती परीक्षा का रिजल्‍ट घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षा 1983 रिक्‍त पदों के लिए हुई थी। इस परीक्षा में 7485 अभ्‍यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इस परीक्षा परिणाम के बाद कुछ वर्गों में अभ्‍यर्थी नहीं होने के कारण अभी आधे पद खाली रहेंगे।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 09:05 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 09:53 AM (IST)
हरियाणा में पीटीआइ परीक्षा का रिजल्ट घोषित, अभी आधे पद खाली ही रहेंगे
हरियाणा में पीटीआइ परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है।

चंडीगढ़, जेएनएन। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर निकाले गए 1983 शारीरिक शिक्षकों (पीटीआइ) के रिक्त पदों को भरने के लिए 23 अगस्त को हुई लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। पीटीआइ के करीब आधे पद खाली रहेंगे क्योंकि विभिन्न श्रेणियों मेें रिक्त पदों की तुलना में काफी कम उम्मीदवार लिखित परीक्षा में पास हुए हैं।

1983 पदों के लिए 7485 आवेदकों ने 23 अगस्त को दी थी परीक्षा

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने शनिवार को रिजल्ट घोषित करते हुए सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार और स्क्रूटनी के लिए एक से तीन अक्टूबर तक बुलाया है। रविवार से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे। पीटीआइ बनने के लिए कुल 9294 आवेदकों में से 7485 ने कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, कैथल और हिसार में 95 केंद्रों पर परीक्षा दी थी।

साक्षात्कार के लिए आज से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड, 1 से 3 अक्टूबर तक स्क्रूटनी

विदित रहे कि जून 2006 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार में 1983 पीटीआइ शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन निकाला गया था। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुछ अभ्यर्थियों ने इसे पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में चुनौती दी। याचिका में कहा गया कि सैकड़ों चयनित उम्मीदवारों का शैक्षिक रिकॉर्ड बेहद खराब है।

महज मौखिक परीक्षा के आधार पर नियुक्ति कर ली गई। इसके उलट 90 फीसद मेधावी उम्मीदवारों को फेल कर दिया गया। उन्हेंं 30 में से 10 नंबर भी नहीं दिए गए। यह आरोप भी लगा कि इंटरव्यू के लिए तय 25 अंक को बदलकर 30 कर दिया गया। इसी के आधार पर पहले हाई कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट ने भर्ती रद कर नए सिरे से परीक्षा लेने के आदेश दिए थे।

पदों की तुलना में कम आवेदक हुए पास

श्रेणी                                     कुल पद      पास हुए अभ्यर्थी

1. सामान्य  -                           940     -      509

2. एससी-ए और एससी-बी  -      200      -      100

3. बीसी-ए   -                           318     -       136

4. बीसी-बी   -                          216     -       136

5. ईएसएम सामान्य    -             72      -        37

6. ईएसएम एससी-ए और बी   -    4     -          1

7. ईएसएम बीसी-ए    -                7     -          5

8.  ईएसएम बीसी-बी    -              7     -          6

9. ओएसपी जनरल     -               10   -         47

10. ओएसपी एससी-ए और बी -    4     -          6

11. ओएसपी बीसी-ए     -             3     -         15

12. ओएसपी बीसी-बी     -            2     -           5

यह भी पढ़ें: पूरे पंजाब को मंडी में तब्‍दील करना चाहती है अमरिंदर सरकार, लेकिन कानून को लेकर उलझी

यह भी पढ़ें: अब पंजाब में कुत्‍ताें का डायलिसिस, उत्‍तर भारत के पहले Dog blood bank में कई अन्‍य सुविधाएं

यह भी पढ़ें: पंजाब के इस शख्‍स के पास है धर्मेंद्र की अनमोल धरोहर, किसी कीमत पर बेचने को तैयार नहीं

 पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी