Haryana Police SI Recruitment 2021: हरियाणा में सब इंस्पेक्टर के 400 पदों की भर्ती प्रक्रिया रद, 20 भतिर्यों की परीक्षा का शेड्यूल घोषित

Haryana Police SI Recruitment 2021 हरियाणा में सब इंस्‍पेक्‍टर के 400 पदों की भर्ती पर ब्रेक लग गया है। राज्‍य में इस भर्ती की प्रक्रिया का रद कर दिया गया है। दूसरी ओर लंबे समय से लटकी 20 भर्तियों की परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 10:15 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 10:18 AM (IST)
Haryana Police SI Recruitment 2021: हरियाणा में सब इंस्पेक्टर के 400 पदों की भर्ती प्रक्रिया रद, 20 भतिर्यों की परीक्षा का शेड्यूल घोषित
हरियाणा में सब इंस्‍पेक्‍टरों की भर्ती रद कर दी गई है।

चंडीगढ, जेएनएन। Haryana Police SI Recruitment 2021:  हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 400 पदों पर नियुक्ति के लिए दो साल से चल रही भर्ती प्रक्रिया रद हो गई है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने जून 2019 में निकली भर्ती को वापस लेने की घोषणा की है। दूसरी ओर 20 भर्तियों के लिए परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।

एचसीएस एग्जीक्यूटिव ब्रांच और अलाइड सर्विस की परीक्षा 22 अगस्त को दो सत्रों में होगी

हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने लंबे समय ने लंबित 20 भर्तियों के लिए परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी हैं। इनमें हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस), असिस्टेंट प्रोफेसर, डिस्टि्रक अटार्नी सहित कई अहम पदों की भर्ती शामिल हैं। एचसीएस एग्जीक्यूटिव ब्रांच और अलाइड सर्विस की परीक्षा 22 अगस्त को दो सत्रों में होगी।

आर्थिक कमजोर वर्ग के उम्‍मीदवारों को आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट

इसके साथ ही मनो‍हरलाल सरकार ने भर्तियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी है। इसका लाभ सब इंस्पेक्टर की भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अन्य युवाओं को भी देने के लिए नए सिरे आवेदन मांगे जाएंगे। पंजाब पुलिस अधिनियम में संशोधन का हवाला देते हुए एचएसएससी ने जल्द ही नए सिरे से विज्ञापन जारी करने की बात कही है।

ये रहेगा परीक्षा का शेड्यूल-

पद -                                                  परीक्षा का दिन डिस्ट्रिक्ट अटार्नी (ग्रुप ए) -                     17 जुलाई। असिस्टेंट प्रोफेसर, संस्कृत -                    17 जुलाई। असिस्टेंट प्रोफेसर, जूलॉजी -                    18 जुलाई। असिस्टेंट प्रोफेसर, फिजिकल एजुकेशन -   18 जुलाई। असिस्टेंट प्रोफेसर, पंजाबी -                     18 जुलाई। असिस्टेंट प्रोफेसर, केमिस्ट्री -                   24 जुलाई। इलेक्शन तहसीलदार -                            24 जुलाई। साइंटिस्ट बी (ग्रुप बी) -                          25 जुलाई। एचसीएस एग्जीक्यूटिव ब्रांच और अलाइड सर्विस - 22 अगस्त सीनियर मैनेजर (एस्टेट) -                       14 सितंबर डिप्टी डायरेक्टर प्रोजेक्ट (ग्रुप ए) -             14 सितंबर मैनेजर यूटिलिटी -                                   14 सितंबर डिप्टी डायरेक्टर, सांख्यिकी -                    14 सितंबर मैनेजर (पीएंडए) -                                   14 सितंबर मैनेजर एस्टेट -                                       14 सितंबर डिप्टी डायरेक्टर, इंडस्ट्रीज प्रमोशन (ग्रुप ए) -  14 सितंबर डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर -                        14 सितंबर असिस्टेंट स्टेटिशियन, स्टेटिसटिकल ऑफिसर, एग्रीकल्चर स्टेटसटिकल आफिसर, फील्ड ऑफिसर, असिस्टेंट स्टेटिसटिकल ऑफिसर, रिसर्च ऑफिसर -       14 सितंबर असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर -                    14 सितंबर असिस्टेंट इंजीनियर (एग्रीकल्चर) -                    14 सितंबर एचसीएस एग्जीक्यूटिव ब्रांच और अलाइड सर्विस - 22 अगस्त।

chat bot
आपका साथी