राहुल गांधी आज करेंगे हरियाणा के पूर्व सीएम भजनलाल की प्रतिमा का अनावरण, देशभर में जल्‍द लगेंगी 16 प्रतिमाएं

हरियाणा के पूर्व सीएम भजनलाल की आदमकद प्रतिमा का आज कांग्रेस के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी अनावरण करेंगे। राहुल गांधी व‍ीडियो कान्‍फ्रेंसिंग के जरिये इसका अनावरण करेंगे। देशभर में जल्‍द ही भजनलाल की 16 प्रतिमाएं लगाई जाएंगी।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Wed, 06 Oct 2021 09:01 AM (IST) Updated:Wed, 06 Oct 2021 09:01 AM (IST)
राहुल गांधी आज करेंगे हरियाणा के पूर्व सीएम भजनलाल की प्रतिमा का अनावरण, देशभर में जल्‍द लगेंगी 16 प्रतिमाएं
कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी अज हरियाणा के पूर्व सीमए भजनलाल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Former CM Bhajanlal: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल की पहली प्रतिमा का आज अनावरण होगा। इसका अनावरण कांग्रेस के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी करेंगे। इस प्रतिमा काे आदमपुर में लगाया गया ह‍ै। इस अवसर पर आदमपुर में समारोह का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही देशभर मेें जल्‍द ही भजनलाल की 16 प्रतिमाएं विभिन्‍न स्‍थानों पर लगाई जाएंगी।

कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस से छिटके लोगों को लाएंगे एक मंच पर

पहले प्रतिमा अनावरण समाोह के जरिये उनके बेटे पूर्व सांसद एवं विधायक कुलदीप बिश्नोई बुधवार को आदमपुर में राज्य स्तीय कार्यक्रम करने जा रहे हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये हिसार के आदमपुर स्थित स्व. भजनलाल के समाधि स्थल पर जमा लोगों को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस के सभी पहली पंक्ति के नेताओं तथा विधायकों व पू्र्व विधायकों को निमंत्रण भेजा है।

कुलदीप बिश्नोई अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य भी हैं। हिसार व भिवानी से सांसद रह चुके कुलदीप फिलहाल अपने पिता स्व. भजनलाल की परंपरागत आदमपुर विधानसभा सीट से उनका प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कुलदीप बिश्नोई अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा की ओर से पूरे देश में स्व. भजनलाल की 16 प्रतिमाएं लगवाने की तैयारी में हैं। उनकी पहली प्रतिमा आदमपुर में औ दूसरी राजस्थान स्थित मुकाम धाम में लगेगी। ये प्रतिमाएं पुणे में बनाई जा रही हैं और एक प्रतिमा करीब सात सौ किलो की है।

भजनलाल के पुराने साथियों में शामिल रहे देवीलाल बिश्नोई के पुत्र विक्रांत बिश्नोई और संजय गौतम ने बताया कि कांग्रेस से छिटककर भाजपा में गए वोटबैंक को वापस अपने घर में लाने की तैयारी व्यापक स्तर पर चल रही है। इस कड़ी में कुलदीप बिश्नोई जी-जान से जुटे हैं। बताते हैं कि कुलदीप हाईकमान के सामने अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन करेंगे।

chat bot
आपका साथी