हरियाणा के ADGP नवदीप विर्क व संदीप खिरवार को राष्ट्रपति पुलिस पदक,12 अफसराें को पुलिस पदक

गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा के 14 अधिकारियों को राष्‍ट्रपति पुलिस पदक और पुलिस पद से सम्‍मानित किया गया है। एडीजीपी नवदीप विर्क व संदीप खिरवार को राष्ट्रपति पुलिस पदक दिया गया है। 12 अफसरों को पुलिस पदक दिया गया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 11:49 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 08:22 AM (IST)
हरियाणा के ADGP नवदीप विर्क व संदीप खिरवार को राष्ट्रपति पुलिस पदक,12 अफसराें को पुलिस पदक
राष्‍ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुने गए हरियाणा के एडीजीपी नवदीप विर्क और संदीप खिरवार। (फाइल फोटो)

चंडीगढ़, जेएनएन। Republic Day 2021 :  गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा के पुलिस अ‍धिकारियों व कर्मियों को सम्‍मान के लिए चुना गया है। हरियाणा के 14 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को राष्‍ट्रपति पुलिस पदक (Presidents Police Medal) और पुलिस पदक (Police Medal) के लिए चुना गया है।

विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए हरियाणा के 14 पुलिस अधिकारियों व जवानों को मिले पदक

गणतंत्र दिवस (Republic Day) के अवसर पर सोमवार को पुलिस पदकों (Police Medals) की घोषणा की गई। इसमें हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क और रोहतक रेंज के एडीजीपी संदीप खिरवार को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्‍माानित किया गया है। इसके साथ ही 12 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक के लिए चुना गया है। इस तरह विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए प्रदेश के कुल 14 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को सम्मान मिला है।

हरियाणा के जिन 12 पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है उनमें डीएसपी हेडक्वार्टर नारनौल अंग्रेज सिंह, पांचवीं बटालियन एचएपी मधुबन के सब इंस्पेक्टर अरुण देसवाल और एसआइ रोहतक सुरेश कुमार शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: हरियाणा के बहुचर्चित महम कांड में अभय चौटाला व अन्‍य को लेकर आ गया कोर्ट का फैसला

सी तरह स्टेट क्राइम ब्रांच की एसआइ कुलविंदर कौर, पुलिस हेडक्वार्टर में ईएसआइ हरदेव सिंह, हरियाणा पावर यूटिलिटी में तैनात एएसआइ जोगिंदर सिंह, राज्य सतर्कता ब्यूरो के एएसआइ अमित कुमार, चरखी दादरी के एएसआइ परवीन कुमार, करनाल के एएसआइ दीपक कुमार, पंचकूला के एएसआइ दीदार सिंह और एसआइ हरीश कुमार व अंबाला के ईएसआइ जोगिंदर सिंह शामिल हैं।

पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने दी बधाई

पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने पुलिस पदक प्राप्त करने वाले सभी पुलिस अधिकारियों को बधाई दी है। उन्‍होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान समस्त पुलिस बल के लिए गौरव की बात है। इस उपलब्धि से पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों के साथ-साथ राज्य पुलिस बल के अन्य अधिकारियों व जवानों का भी मनोबल बढ़ेगा। 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 14 में लाख कोशिश के बाद भी सुर्खियां नहीं बटोर सकीं हरियाणा की भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट


यह भी पढ़ें: दिल्‍ली हुई दूर, किसानों की ट्रैक्टर परेड की तैयारी से अवरुद्ध हैं हरियाणा से राजधानी के सभी मार्ग


हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी