हरियाणा भाजपा प्रभारी तावड़े व दुष्‍यंत चौटाला की लंबी मंत्रणा से सियायत गर्म, नई चर्चाएं

हरियाणा भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े की जजपा नेता व राज्‍य के उपमुख्‍यमंत्री दुष्‍यंत चौटाला से लंबी मंत्रणा के बाद राज्‍य की सियासत गर्मा गई है। इस मुलाकात के बाद राज्‍य में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 10:04 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 09:18 PM (IST)
हरियाणा भाजपा प्रभारी तावड़े व दुष्‍यंत चौटाला की लंबी मंत्रणा से सियायत गर्म, नई चर्चाएं
हरियाणा भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े और दुष्‍यंत चौटाला की फाइल फोटो।

चंडीगढ़, जेएनएन। भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े की जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता और उपमुख्‍यमंत्री दुष्‍यंत चौटाला से लंबी मंत्रणा के बाद हरियाणा की सियासत गर्मा गई हैं। तीन दिन के हरियाणा प्रवास पर रहे भाजपा प्रभारी ने दुष्यंत चौटाला के साथ करीब ढा़ई घंटे तक मंत्रणा की। इस मुलाकात ने नई राजनीतिक चर्चाओं को जन्म दे दिया है। दिलचस्प बात यह है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मुकाबले दुष्यंत के साथ हुई मुलाकात काफी लंबी रही।

कैबिनेट विस्तार व बदलाव के साथ ही कई राजनीतिक पहलुओं पर चर्चा

भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े लगातार तीन दिन चंडीगढ़ में रहे। यहां उन्होंने भाजपा विधायकों के साथ वन-टू-वन मुलाकात की। चंडीगढ़ प्रवास के दौरान वह सभी जिलाध्यक्षों से भी चार-पांच के ग्रुप में रू-ब-रू हुए थे। भाजपा प्रभारी ने यह बैठकें पार्टी हाईकमान के निर्देश पर की हैं। इस बीच तावड़े ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ भी मुलाकात की।

अब हाईकमान को भाजपा-जजपा की संयुक्त रिपोर्ट सौंपेंगे हरियाणा भाजपा के प्रभारी

तावड़े ने चंडीगढ़ दौरे की रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को देने से पहले उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ मुलाकात की। इस दौरान किसान आंदोलन व राजनीतिक हालात सहित कई अहम मुद्दों पर मंत्रणा की गई। जजपा सूत्रों के अनुसार तावड़े दुष्यंत के फार्म हाउस पर पहुंचे। उनके साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ भी मौजूद रहे। दुष्यंत ने दोनों नेताओं का स्वागत किया और फिर तीनों ने ड्राइंग रूम में बैठकर चर्चा की।

बैठक के बाद तावड़े व धनखड़ एक साथ ही फार्म हाउस से निकले। सूत्रों का कहना है कि दोनों पार्टियों के नेताओं से राजनीतिक हालातों पर विचार-विमर्श के बाद अब तावड़े हाईकमान को अपनी रिपोर्ट देंगे। हरियाणा प्रभारी बनने के बाद विनोद तावड़े की दुष्यंत चौटाला के साथ यह पहली बैठक थी। दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक में कैबिनेट विस्तार व बदलाव के अलावा कई अन्य राजनीतिक पहलुओं पर चर्चा हुई है। दोनों पार्टियों के चुनावी घोषणा-पत्र में किए गए वादों को लेकर भी तावड़े के साथ दुष्यंत ने चर्चा की।

सूत्रों के अनुसार हरियाणा के कुछ सांसदों व वरिष्ठ नेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व के सामने यह मुद्दा उठाया है कि प्रदेश में भाजपा सांसदों व विधायकों की सरकार में सुनवाई नहीं हो रही। विधायकों की नाराजगी को भांपते हुए ही केंद्रीय नेतृत्व ने विनोद तावड़े को हरियाणा के विधायकों से मुलाकात करके ग्राउंड रिपोर्ट और उनका फीडबैक जुटाने की ड्यूटी लगाई थी। तावड़े ने दिल्ली पहुंचने के बाद शुक्रवार को डिप्टी सीएम दुष्यंत ¨सह चौटाला से मुलाकात की। सूत्रों का कहना है कि इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने गठबंधन की भविष्य के रोडमैप को लेकर मंथन किया।

यह भी पढ़ें: गुरुनगरी अमृतसर से निकल भजन सम्राट बने नरेंद्र चंचल, विदेश तक पहुंचाया माता का जगराता

यह भी पढ़ें: रहें बाखबर, मुश्किलों भरा है हरियाणा में केएमपी एक्सप्रेस वे का सफर, जानें क्‍या हो सकती हैं दिक्‍कतें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी