हरियाणा में राजनीतिक दलों ने बढ़ाई सक्रियता, मनोहर, चौटाला, हुड्डा व तंवर करेंगे बड़ी रैलियां

हरियाणा में चुनावी आहट के साथ ही राजनीतिक दलों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। सभी दलों के प्रमुख नेता रैलियों को तैयारी में हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 01:41 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 01:49 PM (IST)
हरियाणा में राजनीतिक दलों ने बढ़ाई सक्रियता, मनोहर, चौटाला, हुड्डा व तंवर करेंगे बड़ी रैलियां
हरियाणा में राजनीतिक दलों ने बढ़ाई सक्रियता, मनोहर, चौटाला, हुड्डा व तंवर करेंगे बड़ी रैलियां

चंडीगढ़ [अनुराग अग्रवाल]। हरियाणा में चुनावी आहट के साथ ही राजनीतिक दलों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। अपने चार साल के कार्यकाल में चार हजार से अधिक घोषणाएं करने वाले मुख्यमंत्री मनोहर लाल हों या फिर दस साल तक राज करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और विधानसभा में विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला, सभी ने अपने-अपने प्रभाव वाले इलाकों में रैलियों की रूपरेखा तैयार कर ली है। इन रैलियों के जरिये राजनीतिक दल न केवल अपनी ताकत का अंदाजा लगाएंगे, बल्कि एक दूसरे को घेरते हुए जनता के सामने अपनी पार्टियों के एजेंडे भी पेश करेंगे।

प्रदेश में अक्टूबर 2019 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं, लेकिन राजनीतिक दल लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होने की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी कर रहे हैं। इस कड़ी में पूर्व उप प्रधानमंत्री व दो बार हरियाणा के सीएम रह चुके स्व. देवीलाल के जयंती समारोह पर इनेलो बड़ी रैली करने की तैयारी में है।

इसके तुरंत बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. अशोक तंवर 30 सितंबर को औद्योगिक शहर पानीपत में पोल खोल-हल्ला बोल रैली करेंगे। तंवर पूरे प्रदेश में साइकिल यात्राओं के जरिये माहौल बना चुके हैं। रैली के जरिये तंवर पार्टी हाईकमान को यह संदेश देने की कोशिश करेंगे कि उनके नेतृत्व में पार्टी मजबूती से आगे बढ़ रही है।

हरियाणा दिवस पर मोदी की रैली में मनोहर करेंगे अहम घोषणाएं

हरियाणा दिवस पर 1 नवंबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल में बड़ी रैली करेंगे। पहले यह रैली 30 अक्टूबर को होनी थी। इस रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी आने की पूरी संभावना है। माना जा रहा है कि भाजपा सरकार इस रैली में प्रदेश के लोगों के लिए कई अहम घोषणाएं कर सकती है।

हुड्डा की जीटी रोड बेल्ट पर निगाह

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी दिसंबर के अंत में जीटी रोड बेल्ट के किसी जिले में बड़ी रैली करेंगे। हालांकि अभी इसका स्थान तय होना बाकी है। इस रैली के जरिये हुड्डा पार्टी हाईकमान के साथ-साथ खुद को सभी बिरादरियों का नेता साबित करने की पूरी कोशिश करेंगे। हुड्डा आजकल जनक्रांति रथयात्राएं निकाल रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी बड़ी रैली का एलान कर रखा है। यह रैली करनाल में हो सकती है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी