सुशांत सिंह राजपूत को याद कर रोता रहता है यह बेजुबान, अभी हरियाणा में है एक्‍टर का डाॅग फज

बॉलीवुड स्‍टार सुशांत राजपूत को उनका पालतू डॉग फज नहीं भूल पाया है। वह अब भी सुशांत की फोटो या वीडियो देखकर रोने लगता है। फज अभी हरियाणा में सुशांत के जीजा के घर पर है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 12:48 AM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 09:36 AM (IST)
सुशांत सिंह राजपूत को याद कर रोता रहता है यह बेजुबान, अभी हरियाणा में है एक्‍टर का डाॅग फज
सुशांत सिंह राजपूत को याद कर रोता रहता है यह बेजुबान, अभी हरियाणा में है एक्‍टर का डाॅग फज

चंडीगढ़, जेएनएन। बाॅलीवुड स्‍टार सुशांत राजपूत की मौत के बाद उनके परिजन और लाखों प्रशंसक सदमे में हैं, तो उनका पालतू डाग फज भी अपने मालिक के बिना बेचैनी महसूस कर रहा है। वह आज भी सुशांत की फोटाे या वीडियो देखकर रोने लगता है। उसकी इस हालत को देखकर घर के लोगों की आंखें भी भर आती हैं। सुशांत की मौत के बाद फज कई दिनों तक बीमार रहा तथा उसने खाना-पीना छोड़ दिया था। अब फज को सुशांत के जीजा हरियाणा के आइपीएस अधिकारी ओपी सिंह और उनकी बहन रानी के फरीदाबाद स्थित घर पर ले आया गया है।

मुंबई से सुशांत के जीजा के घर लाया गया, अब भी उदास रहता है फज, फोटो या वीडियो देखकर रोता है

सुशांत का पालतू डॉग फज उनके जीजा व बहन को भी जानता है। अब वह यहां आकर धीरे-धीरे सदमे से उबरने की कोशिश कर रहा है। फज जब मात्र 20 दिन का था, तब सुशांत उसको अपने घर मुंबई लेकर आए थे। अब फज चार साल का है, लेकिन अपने मालिक को अपने बीच न पाकर काफी दुखी रहता है। फज के केयर टेयर सुखराम के अनुसार, जब भी सुशांत सर की फोटो या वीडियो देखता है तो फज रोने लगता है।

सुशांत जब इस दुनिया में नहीं रहे थे, तब फज फ्लैट में नीचे के माले पर था। अगर वह बेजुबान नहीं होता तो सुशांत राजपूत की मौत के रहस्य इतने नहीं गहराते, जितने अब गहरा रहे हैं। सुशांत अक्सर फज को अपने साथ ही रखते थे। कई बार वह फज को तकिये के रूप में इस्तेमाल करते थे और उसे सिर के नीचे दबाकर सो जाते थे। फज सुशांत के दिल के बेहद करीब था। सुशांत की मृत्यु के बाद यह अफवाह भी उड़ी कि सदमे में फज की भी मौत हो गई, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फज अब बिल्कुल ठीक है और सुशांत की बहन रानी के घर पर मौजूद है।

सुशांत के पिता केके सिंह भी फिलहाल रानी के घर पर फरीदाबाद में ही हैं, जहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को उनसे मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। फज के केयर टेकर सुखराम का कहना है कि फज अब धीरे-धीरे सदमे से उबरने की कोशिश कर रहा है। उसे खाना और दूध दिया जाता है, लेकिन काफी देर तक वह अपने मालिक यानी सुशांत सर का इंतजार करता है।

केयर टेकर ले बताया कि जब फज को मुंबई से लाए थे, तब वह काफी दिनों तक परेशान रहा। फज अब खाना भी खाने लगा है, लेकिन दिल से नहीं, सिर्फ पेट भरने के लिए। उसकी आंखों में अभी भी सुशांत सिंह राजपूत के आने का इंतजार दिखता है। वह अक्‍सर टकटकी लगाकर दरवाजे की ओर देखता रहता है।

यह‍ भी पढ़ें: हरियाणा की अंतरराष्‍ट्रीय शूटर मनु भाकर का देसी अंदाज, गाय से दूध दुह रही हैं आजकल

यह‍ भी पढ़ें: Haryana Board Result 2020: 10वीं के रिजल्‍ट में छात्रा को मैथ में मिले दो नंबर, री-चेकिंग में आए 100


यह‍ भी पढ़ें: नवजोत सिद्धू की पत्‍नी का बड़ा बयान कहा- पंजाब में शिअद का साथ छोड़े तो लौट सकते हैं भाजपा में


यह‍ भी पढ़ें:  अमृतसर के प्लास्टिक बेबी, मछली जैसे हैं मुंह और होंठ, रहस्यमय ढंग से उतर जाती है चमड़ी 

यह‍ भी पढ़ें:  अब देशभर में 150 और हरियाणा-पंजाब में 18 प्राइवेट ट्रेनें दौड़ेंगी, जानें किन रूटों चलेंगी


पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी