हरियाणा भाजपा के नए प्रभारी व सह प्रभारी आज संभालेंग कार्यभार, नेताओं के साथ करेंगे मंथन

हरियाणा भाजपा के नए प्रभारी विनोद तावड़े और सह प्रभारी अन्‍नपूर्णा देवी आज कार्यभार संभलेंगे। दोनों नेताओं इस दौरान हरियाणा के कई जगहों का दौरा करेंगे और नेताओं व कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। वे इस दौरान राज्‍य के नेताओं के साथ मंथन करेंगे।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 10:55 AM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 10:55 AM (IST)
हरियाणा भाजपा के नए प्रभारी व सह प्रभारी आज संभालेंग कार्यभार, नेताओं के साथ करेंगे मंथन
हरियाणा भाजपा के नए प्रभारी विनोद तावड़े और सह प्रभारी अन्‍नपूर्णा देवी। (फाइल फोटो)

चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा भाजपा के नए प्रभारी विनोद तावड़े व सह प्रभारी अन्नपूर्णा देवी आज अपना कार्यभार संभालेंगे। दोनों नेता आज हरियाणा दौरे पर पहुचेंगे। हरियाणा भाजपा के प्रभारी और सह प्रभारी पांच दिन तक हरियाणा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं से लेकर वरिष्ठ नेताओं के साथ रूबरू होंगे। भाजपा में बदलाव के बाद उनका यह उनका पहला दौरा है।

भाजपा प्रभारी व सहप्रभारी पांच दिन रहेंगे हरियाणा में
बता दें कि भाजपा आलाकमान ने महाराष्ट्र के पार्टी नेता विनोद तावडे को हरियाणा का प्रभारी तथा झारखंड की महिला नेत्री अन्नपूर्णा देवी को सह प्रभारी नियुक्त किया है। तावड़े व अन्नपूर्णा 25 नवंबर से 29 नवंबर तक हरियाणा में रहेंगे। आज वे दिल्ली में हरियाणा भाजपा के सांसदों तथा केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक रखी गई है।

केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों व विधायकों के साथ भी होगी बैठकें

भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत, केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और रतनलाल कटारिया के अलावा पार्टी के लोकसभा व राज्यसभा सदस्य भी शामिल होंगे। विनोद तावड़े ने 26 नवंबर को चंडीगढ़ में भाजपा के विधायकों तथा मंत्रियों की बैठक बुलाई है।

इस बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। दिल्ली व चंडीगढ़ में बैठकों के बाद तावड़े तथा अन्नपूर्णा 27 नवंबर से फील्ड में उतरेंगे। 27 नवंबर को सबसे पहले कुरूक्षेत्र में कुरूक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर व कैथल जिलों के कार्यकर्ताओं व नेताओं के साथ मुलाकात करते हुए भविष्य की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। इस दौरान पार्टी के मंडल अध्‍यक्षों और कोर कार्यकताओं को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

इसके बाद दाेनों नेता 28 नवंबर को हिसार में हिसार, जींद, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी जिलों के कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। 29 नवंबर को गुरुग्राम में एनसीआर तथा आसपास के जिलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं से सत्ता व संगठन को लेकर फीडबैक लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: अगले तीन दिन हरियाणा से होकर जाना है तो पढ़ लें यह खबर, सरकार ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी संग बैठक के बाद हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, अधिक संख्‍या में लोगों के जमा होने पर रोक

यह भी पढ़ें: हरियाणा में महिला IPS अफसरों से ही क्यों होता है विज का पंगा, एसपी मनीषा चौधरी मामले में सियासत तेज


यह भी पढ़ें: आंदोलनकारी किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने सील किए बार्डर

यह भी पढ़ें: बबीता फोगाट के घर जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान, बेबी बंप के साथ शेयर की फोटो

यह भी पढ़ें: हरियाणा के शहरी सेक्टरों के लोगों को बड़ी राहत, आवासीय प्‍लॉटों के बढ़ा सकेंगे फ्लोर एरिया रेशो


पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी