हरियाणा में अब 15 जिलों में नए संक्रमितों से ठीक होनेवाले कोरोना मरीज ज्यादा, मौत के मामले भी घटे

CoronaVirus हरियाणा में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं लेकिन इसके साथ ही ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या भी बढ़ रही है। राज्‍य में मृतकों की संख्‍या में भी पहले की अपेक्षा कम हो रही है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 06:03 AM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 07:19 AM (IST)
हरियाणा में अब 15 जिलों में नए संक्रमितों से ठीक होनेवाले कोरोना मरीज ज्यादा, मौत के मामले भी घटे
हरियाणा में कोरोना के नए केसों की अपेक्षा ठीक हो रहे मरीजों की संख्‍या बढ़ रही है। (सांकेतिक फोटो)

चंडीगढ़, जेएनएन। Corona Virus: हरियाणा में कोरोना से निपटने के लिए प्रदेश सरकार की सख्ती का असर दिखने लगा है। लगातार दूसरे दिन 15 जिलों में नए संक्रमितों की तुलना में 4091 अधिक लोगों ने महामारी को हराया। मौत के मामलों में भी गिरावट आई है। अब सिर्फ सात जिले रेवाड़ी, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, झज्जर, कैथल और चरखी दादरी ऐसे जिले हैं जहां ठीक होने वालों की अपेक्षा ज्यादा मरीज मिल रहे हैं।

पिछले 24 घंटे के दौरान नए संक्रमितों की तुलना में 4091 अधिक लोगों ने महामारी को हराया

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कुल 15 हजार 728 मरीज ठीक हो गए, जबकि 11 हजार 637 नए संक्रमित मिले। इस दौरान 144 लोगों की मौत भी हुई। रोहतक में 18, महेंद्रगढ़ में 16, गुरुग्राम में 13, करनाल में 14, महेंद्रगढ़ में 16, हिसार में 12, भिवानी में दस, अंबाला में नौ, फरीदाबाद और जींद में आठ-आठ, चरखी दादरी व पंचकूला में छह-छह, झज्जर व पानीपत में चार-चार, कुरुक्षेत्र में पांच, यमुनानगर व फतेहाबाद में तीन-तीन, सिरसा में दो लोगों की मौत हुई है।

64 हजार 874 लोगों ने कराई कोरोना जांच, एक लाख चार हजार 902 ने कराया टीकाकरण

प्रदेश में फिलहाल एक लाख आठ 997 एक्टिव केस हैं। इनमें 1511 की हालत नाजुक है। इनमें से 1238 लोग ऑक्सीजन और 273 वेंटिलेटर पर हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 64 हजार 874 लोगों ने जांच कराई है। इसके अलावा एक लाख चार हजार 902 ने टीकाकरण कराया जिनमें से 60 हजार 701 ने पहली और 44 हजार 201 ने दूसरी डोज ली।

प्रदेश में अब तक 45 लाख 93 हजार 822 लोग टीकाकरण करा चुके हैं। 24 घंटे के दौरान संक्रमण दर घट कर 21.46 फीसद पर आ गई। ओवरआल पाजिटिव रेट भी थोड़ा घटकर 8.07 फीसद पर आया है। रिकवरी रेट बढ़ता हुआ 82.05 फीसद हो गया है, जबकि मृत्यु दर 0.92 फीसद पर स्थिर है। प्रत्येक दस लाख लोगों पर तीन लाख 14 हजार 957 लोगों की जांच की जा रही है

इन जिलों में नए संक्रमितों से ज्यादा मरीज हुए ठीक

जिला -              नए केस -           ठीक हुए 1. गुरुग्राम -        2659 -              4267 2. फरीदाबाद -    1255 -               2586 3. सोनीपत -       609 -                1174 4. हिसार -          928 -                1024 5. अंबाला -         372 -                 776 6. करनाल -        354 -                 577 7. पानीपत -        717 -                 938 8. रोहतक -         380 -                 437 9. यमुनानगर -    293 -                319 10. सिरसा -        425 -                607 11. भिवानी -       342 -                374 12. पलवल -       202 -                 232 13. फतेहाबाद -    274 -                 361 14. जींद -            478 -                 500 15. नूंह -             140 -                  168

-----------

इन जिलों में मिले ज्यादा केस

जिला -          नए केस -       ठीक हुए 1. रेवाड़ी -         170 -          117 2. पंचकूला -      472 -          163 3. कुरुक्षेत्र -       195 -          173 4. महेंद्रगढ़ -     566 -           507 5. झज्जर -       409 -          302 6. कैथल -         147 -          78 7. चरखी दादरी -250 -          48 

यह भी पढ़ें: पंजाब कांग्रेस में नए समीकरण, दो 'सियासी दुश्‍मन' बाजवा व अमरिंदर में 'दोस्‍ती' का क्‍या है माजरा


यह भी पढ़ें: हरियाणा सरकार कोरोना संक्रमित लोगाें को देगी आर्थिक मदद, जानें किसे कितनी राशि मिलेगी


हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी