DGP यादव ने संभाला पदभार, कहा- सभी सुरक्षित वातावरण मुहैया कराना मेरे जिम्मेदारी

हरियाणा के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक (DGP) मनोज यादव ने राज्य पुलिस मुख्यालय में पदभार ग्रहण कर दिया है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 04:16 PM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 09:19 AM (IST)
DGP यादव ने संभाला पदभार, कहा- सभी सुरक्षित वातावरण मुहैया कराना मेरे जिम्मेदारी
DGP यादव ने संभाला पदभार, कहा- सभी सुरक्षित वातावरण मुहैया कराना मेरे जिम्मेदारी

जेएनएन, पंचकूला। हरियाणा के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक (DGP) मनोज यादव ने राज्य पुलिस मुख्यालय में पदभार ग्रहण कर दिया है। 1988 बैच के IPS अफसर यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखना, अपराध की प्रभावी रोकथाम एवं नियंत्रण, बेहतर तफ्तीश और महिलाओं एवं समाज के कमजोर वर्ग को सुरक्षित वातावरण मुहैया करवाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताएं रहेंगी। उन्होने कहा कि जल्द ही लोकसभा चुनाव हैं। चुनाव के दौरान पुलिस की अहम भूमिका होती है, इसलिए प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए सभी प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

DGP ने कहा कि 16 बरस पहले डेपुटेशन पर वह इंटेलिजेंस में गए थे। अब वह वापस लौटे हैं। उन्हें इस बात की बहुत खुशी है। हरियाणा के लोगों को कर्मठ बताते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा उनका घर है। वह कभी भी यहां से अनटच नहीं हुए। कहा कि जब उन्होंने नौकरी की शुरुआत की थी दब पंजाब में आतंकवाद का दौर था। उस समय हरियाणा के भी चार पुलिस जवान शहीद हुए थे।

हरियाणा पुलिस को सर्वश्रेष्ठ पुलिस बलों में से एक बताते हुए DGP ने कहा कि यह उनके लिए गौरव की बात है कि राज्य सरकार ने उन्हें योग्य समझा और हरियाणा के DGP पद पर आसीन किया। उन्होंने राज्य पुलिस में अपने करियर शुरू करने के समय को याद करते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस की गौरवशाली परंपरा रही है।  जिसे हम कायम रखेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस बल में कई पहल की गई हैं जो अत्यंत सराहनीय हैं। हम अनुसंधान के स्तर में और सुधार करते हुए आगे बढ़ेंगे। साथ ही नागरिकों की सहायता से और बेहतर प्रयास करेंगे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी