महिलाआें पर बयान से विवाद के बाद मनोहरलाल ने दी सफाई, कहा- इस तरह की राजनीति गलत

हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल के महिलाओं के प्रति अपराध पर बयान से विवाद पैदा हो गया है। उन्‍होंने पूरे मामले पर सफाई दी है और कहा कि इस मामले में राजन‍ीति करना गलत है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 11:25 AM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 10:11 PM (IST)
महिलाआें पर बयान से विवाद के बाद मनोहरलाल ने दी सफाई, कहा- इस तरह की राजनीति गलत
महिलाआें पर बयान से विवाद के बाद मनोहरलाल ने दी सफाई, कहा- इस तरह की राजनीति गलत

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल के म‍हिलाएं से दुष्‍कर्म और छेड़छाड़ जैसे अपराधों पर अपने बयान पर विवाद पैदा हाेेने के बाद रविवार को सफाई दी। उन्‍होंने कहा कि पूरे मामले में उन्‍हाेंने महिलाओं के खिलाफ अपराध राेकने के लिए सामाजिक जागरूकता लाने की बात कही थी। इस पर राजनीति करना उचित नहीं है।

महिला के प्रति अपराध पर मनोहरलाल के एक कार्यक्रम के दौरान बयान पर विवाद पैदा हो गया था। इसके बाद विरोधी उन पर निशाना साध रहे हैं। मनोहरलाल ने कहा था कि दुष्‍कर्म आैर छेड़छाड़ की 80 से 90 फीसदी घटनाएं जानकारों के बीच होती है। काफी समय तक एक साथ घूमते हैं और अनबन हो जाती है तो दुष्‍कर्म का एफअाइआर दर्ज करा देती हैं।

मुख्‍यमंत्री के एक कार्यक्रम में महिलाओं और लड़कियों से दुष्‍कर्म व छेड़छाड़ की घटनाओं पर चिंता जताई। उन्‍होंने इस तरह की घटनाओं को शर्मनाक कहा। इसके बाद मनोहरलाल ने जो कुछ कह दिया उस पर बवाल खड़ा हो गया है। इसके बाइ कांग्रेस सहित अन्‍य दलाें ने मुख्‍यमंत्री पर हमला बोल दिया। कांग्रेस के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता और हरियाणा के पूर्व मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मनोहरलाल के बयान को शर्मनाक करार दिया।

मनोहरलाल ने कहा, 'सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि ये घटनाएं जो हैं रेप और छेड़छाड़ की, 80 से 90 फीसद जानकारों के बीच में होती हैं। काफी समय के लिए इकट्ठे घूमते हैं, एक दिन अनबन हो गई, उस दिन उठकर एफआरआइ करवा देते हैं, इसने मुझ से रेप किया।' सीएम मनोहरलाल ने कहा कि प्रदेश में दुष्‍कर्म की घटनाएं बढ़ी नहीं है। पहले भी दुष्‍कर्म होते थे और आज भी होते हैं, लेकिन यह चिंता का विषय है।

ANI‏Verified account @ANI

 Haryana CM ML Khattar says,“Sabse badi chinta yeh hai ki yeh ghatnayein jo hain rape aur Chhed chhad ki, 80-90% jankaro ke beech mein hoti hai.Kafi samay ke liye Ikhatte ghumte hain, ek din anban hogai, uss din utha karke FIR karwa dete hain ‘isne mujhe rape kiya’.”

 इस तरह बयान के लिए रणदीप सुरजेवाला ने मनोहरलाल पर‍ निशाना साधा है। सुरजेवाला ने ट्वीट  किया कि इस तरह के महिला विरोधी बयान के लिए हरियाणा के सीएम मनोहरलाल को जनता से माफी मांगनी चाहिए। अन्‍य संगठनों ने भी मनोहरलाल पर निशाना साधा है। सुरजेवाला ने कहा कि मुख्‍यमंत्री को इस तरह का बयान देने की जगह महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपाय करनी चाहिए।

मनोहर बोले-  इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए

वहीं, रोहतक में सीएम मनोहर लाल ने बयान को लेकर सफाई दी। उन्होंने कहा कि यह मैंने नहीं कहा कि सहमति से दुष्कर्म होते है। यह बात तो दुष्कर्म के मामलों में जांच के बाद सामने आई है। यह सामाजिक तौर पर गलत है। इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी