Watch Video: पंचकूला में किसानों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने कहा- प्रदर्शनकारियों ने किया ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास

पंचकूला में धान खरीद में देरी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस का कहना है कि किसानों ने उन पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया इसलिए लाठीचार्ज करना पड़ा ।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 04:41 PM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 06:20 PM (IST)
Watch Video: पंचकूला में किसानों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने कहा- प्रदर्शनकारियों ने किया ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास
पंचकूला में किसानों पर लाठीचार्ज करती पुलिस। एएनआइ

जागरण संवाददाता/एएनआइ, पंचकूला। धान की खरीद में देरी के खिलाफ चंडीगढ़ टोल प्लाजा पर हरियाणा के किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान किसान आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन किसान नहीं माने और ट्रैक्टरों को लेकर आगे बढ़ने लगे। इस पर पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज किया। पुलिस का कहना है कि किसानों ने पुलिस पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया, जिसके कारण लाठीचार्ज करने पड़ा।

किसानों ने कहा कि अगर धान खरीद जल्द शुरू नहीं की गई तो वह भाजपा विधायकों व सांसदों के घर घेरेंगे।किसानों के प्रदर्शन के कारण आज पंचकूला की सीमाओं पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी धान की जल्द खरीद की मांग को लेकर किसान आंदोलनरत हैं। इस बीच गुरनाम सिंह चढ़ूनी पंचकूला में किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा की है। 

हरियाणा: पंचकूला के चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर धान खरीद में देरी को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

प्रदेश में 10 अक्टूबर से धान की खरीद शुरू हो जाएगी। pic.twitter.com/9qDIR9GBTQ

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 2, 2021

किसानों ने करनाल स्थित सीएम आवास के बाहर भी विरोध प्रदर्शन किया। अभी भी किसान मौके पर मौजूद हैं। वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। किसान बेरेकेट्स तोड़कर वहीं बैठ गए। धीरे-धीरे किसानों की संख्या और बढ़ रही है। किसानों ने वहां लंगर की भी व्यवस्था की है। पुलिस प्रशासन किसानों को समझाने के प्रयास मे ंजुटा है। खास बात यह है कि करनाल में किसानों के समर्थन में आढ़ती भी पहुंचे हैं। माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। 

#WATCH | Haryana: Protesters break police barricade in Yamunanagar as they held a demonstration near the residence of state minister Kanwar Pal over delay in paddy procurement pic.twitter.com/4HmskHoEOS

— ANI (@ANI) October 2, 2021

वहीं किसानों ने हरियाणा के यमुनानगर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने मंत्री कंवरपाल गुर्जर का विरोध जताया और उनके आवास के निकट नारेबाजी की। 

chat bot
आपका साथी