हरियाणा में कोरोना की दूसरी लहर में जमकर हुईं जमीन की रजिस्ट्रियां, सरकार हुई मालामाल
हरियाणा में कोरोना महामारी के दूसरे चरण के दौरान जमीन रजिस्ट्रियां जमकर हुईं। इससे हरियाणा सरकाी भी मालामाल हो गई। अप्रैल और मई माह के दौरान डीड रजिस्ट्रेशन से हरियाणा सरकार को 861 करोड़ रुपये की आय हुई।
चंडीगढ़,जेएनएन। Land RegistryIn Haryana : हरियाणा में कोरोना महामारी की दूसरी लहर में तमाम गतिविधियां प्रभावित हो गईं और इससे राज्य की अर्थ व्यवस्था भी प्रभावित हुई। दूसरी ओर आपदा के इस समय में राज्य में जमीन की रजिस्ट्रियां खूब हुईं। इससे हरियाणा सरकार भी मालामाल हुई।
राज्य में अप्रैल और मई में डीड रजिस्ट्रेशन से सरकारी खजाने में आए 861 करोड़ रुपये
राज्य सरकार के अनुसार अप्रैल और मई में डीड रजिस्ट्रेशन से कुल 861 करोड़ रुपये सरकारी खजाने में आए हैं। कुल 74 हजार 299 डीड रजिस्ट्रेशन हुईं। स्टांप ड्यूटी से 803.12 करोड़ रुपये और रजिस्ट्रेशन फीस से 57.97 करोड़ रुपये का राजस्व आया।
सबसे ज्यादा रजिस्ट्रियां गुरुग्राम में हुईं, जबकि चरखी दादरी में सबसे कम
राज्य के वित्तायुक्त और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बताया कि कोरोना संक्रमण के संकट काल के बावजूद डीड रजिस्ट्रेशन से कुल 861.09 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है। सभी जिलों के उपायुक्त व तहसीलदारों द्वारा कोविड ड्यूटी में लगातार रहते हुए यह राजस्व एकत्रित करने का काम किया गया है। यह राज्य की अर्थव्यवस्था के लिहाज से काफी सराहनीय है। राज्य में इस दौरान सबसे ज्यादा रजिस्ट्रियां गुरुग्राम में हुईं और सबसे कम रजिस्ट्रियां चरखी दादरी जिले में हुईं।
जाने किस जिले में कितनी रजिस्ट्रयां हुईं
जिला - डीड रजिस्ट्रेशन - स्टांप ड्यूटी (रुपये में) - रजिस्ट्रेशन फीस (रुपये में)
अंबाला - 3288- 20.66 करोड़ - 1.83 करोड़
भिवानी - 2240 - 4.99 करोड़ - 0.63 करोड़
चरखी दादरी - 1370 - 4.35 करोड़ - 0.57 करोड़
फरीदाबाद - 3886 - 74.58 करोड़ - 5.24 करोड़
फतेहाबाद - 2917 - 11.08 करोड़ - 1.22 करोड़
गुरुग्राम - 8789 - 349.48 करोड़ - 17.31 करोड़
हिसार - 5725 - 30 करोड़ - 3.07 करोड़
झज्जर - 2788 - 21.19 करोड़ - 1.91 करोड़
जींद - 3879 - 14.51 करोड़ - 1.6 करोड़
कैथल - 4539 - 19.36 करोड़ - 2.17 करोड़
करनाल - 4746 - 48.01 करोड़ - 3.95 करोड़
कुरुक्षेत्र - 3384 - 19.68 करोड़ - 1.9 करोड़
महेंद्रगढ़ - 1847 - 5.36 करोड़ - 0.65 करोड़
नूंह - 1381 - 6.62 करोड़ - 0.69 करोड़
पलवल - 2821 - 15.51 करोड़ - 1.34 करोड़
पंचकूला - 2012 - 30.06 करोड़ - 2.01 करोड़
पानीपत - 2925 - 28.49 करोड़ - 2.34 करोड़
रेवाड़ी - 2524 - 13.67 करोड़ - 1.47 करोड़
रोहतक - 2498 - 18.94 करोड़ - 1.62 करोड़
सिरसा - 4081 - 16.86 करोड़ - 1.96 करोड़
सोनीपत - 3886 - 33.63 करोड़ - 2.88 करोड़
यमुनानगर - 2773 - 15.86 करोड़ - 1.61 करोड़