चंडीगढ़ में लॉकडाउन के बाद कालका के व्यापारियों मेंखौफ

चंडीगढ़ में वीकेंड लॉकडाउन के बाद कालका के व्यापारियों से लेकर लोगों में भी डर पैदा हो गया है कि कहीं जिले में भी दोबारा लॉकडाउन न लग जाए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 08:09 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 08:09 AM (IST)
चंडीगढ़ में लॉकडाउन के बाद कालका के व्यापारियों मेंखौफ
चंडीगढ़ में लॉकडाउन के बाद कालका के व्यापारियों मेंखौफ

राजकुमार, कालका

चंडीगढ़ में वीकेंड लॉकडाउन के बाद कालका के व्यापारियों से लेकर लोगों में भी डर पैदा हो गया है कि कहीं जिले में भी दोबारा लॉकडाउन न लग जाए। चंडीगढ़ में करीब एक वर्ष के बाद दोबारा छाए सन्नाटे ने कालका के लोगों के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। शनिवार को कालका बाजार में हालात कुछ बदले हुए दिखाई दिए और रौनक भी कम रही। बाजार में अनेक जगहों पर दुकानदार एक-दूसरे के पास बैठे इसी मुद्दे पर चर्चा करते हुए दिखाई दिए। लॉकडाउन नहीं है विकल्प

यह बात सही है कि बीमारी बढ़ रही है, लेकिन लॉकडाउन इसका विकल्प नहीं है। कोरोना पर रोक लगाने के लिए सरकार और विभाग द्वारा जारी की गई गाइडलाइन को सख्ती के साथ लागू करवाना चाहिए। पिछले लॉकडाउन के बाद अब व्यापार में चमक आने ही लगी थी कि चंडीगढ़ में लगे लॉकडाउन ने डर पैदा कर दिया है।

-रामचंद्र रामा, प्रधान व्यापार संघ कालका। पिछले लॉकडाउन से अभी व्यापार पूरी तरह से उभर भी नहीं पाया है और लोग अगले लॉकडाउन की आहट सुनने लगे हैं। अगर दोबारा लॉकडाउन लगा तो हालात ज्यादा खराब हो जाएंगे। चंडीगढ़ के वीकेंड लॉकडाउन का असर यहां भी देखने को मिल रहा है, जिससे बाजार में डर का माहौल बन गया है।

-देवेंद्र जैन, दुकानदार कालका में बहुत बड़े लेवल का कारोबार नहीं है और यहां का ज्यादातर कारोबार हिमाचल पर टिका हुआ है। लेकिन चंडीगढ़ की जानकारी मिलने के बाद व्यापारियों व आम लोगों में डर पैदा हो गया है। लोग अब यही सोचने लगे हैं कि यहां कभी भी लॉकडाउन लग सकता है, जोकि कालका के व्यापार पर गहरी चोट साबित हो सकता है।

-राजकुमार सबलोक, दुकानदार कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन व विभाग को सख्ती से काम करना चाहिए। लेकिन लॉकडाउन से कोरोना को काबू नहीं किया जा सकता है। इससे तो केवल व्यापार को झटका लग सकता है और लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। लोगों को भी जागरूक होना चाहिए।

- अमन आनंद, दुकानदार लोगों के दिलों में डर घर करने लगा है। लोग यही सोच रहे हैं कि नवरात्र के बाद यहां भी लॉकडाउन लग सकता है। इसी के चलते कुछ लोग घरेलू सामान भी स्टॉक करने लगे हैं। इसी के साथ ही कालका की मार्केट में मंदी छाने लगी है। डर के माहौल में अनेक दुकानदार भी आगे की प्लानिग बनाने में जुट गए हैं।

- सोनू कुमार, दुकानदार

chat bot
आपका साथी