उड़न सिख मिल्खा सिंह को हरियाणा के सीएम-डिप्टी सीएम, मंत्रियों और राजनेताओं ने किया नमन

हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल उपमुख्‍यमंत्री दुष्‍यंत चौटाला मत्रियों पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित राजनेताओं ने फ्लाइंग सिख मिल्‍खा सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने मिल्‍खा सिंह के आवास पर जाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 10:10 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 10:10 PM (IST)
उड़न सिख मिल्खा सिंह को हरियाणा के सीएम-डिप्टी सीएम, मंत्रियों और राजनेताओं ने किया नमन
उड़न सिख मिल्‍खा सिंह काे श्रद्धांजलि अर्पित करते हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल। (जागरण)

चंडीगढ़,जेएनएन। फलाइंग सिख मिल्खा सिंह के निधन पर हरियाणा में भी शोक का माहोल हैं। राज्‍य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, गृह मंत्री अनिल विज और खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने शोक जताया है। नेताओं ने मिल्‍खा सिंह काे श्रद्धांजलि अर्पित की। उ‍न्‍होंने कहा कि मिल्‍खा सिंह के निधन से खेल जगत को बड़ा नुकसान हुआ है। उनसे युवाओं और खिलाडियों को हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी।

मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल ने मिल्‍खा सिंह के निधन पर शोक जताया। उन्‍होंने कहा कि फ्लाइंग सिख मिल्‍खा सिंह भारतवासियों के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे। दिल्‍ली से चंडीगढ़ लौटने के बाद मनोहरलाल उड़न सिख मिल्‍खा सिंह के आवास पर गए और उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी फ्लाइंग सिख मिल्‍खा सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। दुष्‍यंत चौटाला ने मिल्खा सिंह को खेल की दुनिया का महानायक बताया। दुष्‍यंत ने कहा कि उडन सिंख मिल्‍खा सिंह  सदियों तक खिलाडि़यों के प्रेरणास्त्रोत बने रहेंगे।

हरियाणा के गृह और स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री अनिल विज भी फ्लाइंग सिख को श्रद्धांजलि अर्पित की। अनिल विज ने ट्वीट कर मिल्‍खा सिंह के निधन पर शोक जताया। अनिल विज ने कहा कि मिल्‍खा सिंह के निधन से देश को अभूतपूर्व क्षति हुई है। खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि उड़न सिख मिल्‍खा सिंह के निधन से खेल की दुनिया को अपूर्णीय क्षति हुई है, जिसकी पूर्ति नहीं हो सकती।

 हरियाणा के पूर्व मुख्‍यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी फ्लाइंग सिख मिल्‍खा सिंह के निधन पर गहरा शोक जताया। उन्‍होंने कहा कि मिल्‍खा सिंह के निधन से देश और खेल जगत को भारी नुकसान हुआ है। कांग्रेस और अन्‍य पार्टियों के नेताओं ने भी मिल्‍खा सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्‍होंने मिल्‍खा सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके निधन को देश के लिए भारी नुकसान हुआ है।

chat bot
आपका साथी