हरियाणा में फिर बदला पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा का शेड्यूल, जानें अब किस त‍िथि से शुरू होगी परीक्षा

Haryana Constable Recruitment Exam हरियाणा में पुलिस कांस्‍टेबल भर्ती परीक्षा के कार्यक्रम में फिर बदलाव कर दिया गया है। अब यह परीक्षा 31 अक्‍टूबर को शुुरू हाेगी और दो नवंबर तक चलेगी। पहले यह परीक्षा 28 अक्‍टूबर को शुुरू होनी थी।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 11:35 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 07:33 AM (IST)
हरियाणा में फिर बदला पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा का शेड्यूल, जानें अब किस त‍िथि से शुरू होगी परीक्षा
हरियाणा में पुलिस कांस्‍टेबल भर्ती परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव किया गया हैै।(फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Haryana Police Constable Recruitment Exam: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने पुलिस कांस्टेबल (पुरुष) भर्ती परीक्षा की तिथि में फिर बदलाव किया है। यह परीक्षा  जनरल ड्यूटी के 5500 पदों पर नियुक्ति के लिए होनी है। यह लिखित परीक्षाएं अब  31 अक्टूबर से शुरू हाेंगी और दो नवंबर तक होंगी। इससे पहले 28, 29 और 31 अक्टूबर को यह परीक्षाएं होनी थी। यह दूसरी बार है जब इन परीक्षाओंं के शेड्यूूल में बदलाव किया गया है।     

अब 31 अक्टूबर से दो नवंबर तक होगी लिखित परीक्षा, दूसरी बार हुआ परीक्षा तिथि में बदलााव

हरियाणा पुलिस में फिलहाल कांस्टेबल के कुल 7298 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इनमें 5500 पद पुरुष कांस्टेबल के, 1100 पद महिला कांस्टेबल के तथा 698 पद महिला कांस्टेबल एचएपी-दुर्गा के हैं। इसके अलावा कांस्टेबल (कमांडो विंग) के 520 पदों पर भर्ती के लिए भी प्रकिया चल रही है। पुरुष कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के लिए सात अगस्त को हुई लिखित परीक्षा का पेपर कैथल, हिसार और अंबाला में लीक हो गया था। इसके बाद से ही यह परीक्षा टलती आ रही है। इस परीक्षा के लिए 8.39 लाख युवाओं ने आवेदन कर रखा है।

सात अगस्त को पेपर लीक होने के चलते रद की गई थी परीक्षा

नए शेड्यूल के मुताबिक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी एचएसएससी की वेबसाइट पर जाकर 23 अक्टूबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। विभिन्न जिला मुख्यालयों और उपमंडल स्तर पर तीनों दिन दो पालियों में यह परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह 10:30 बजे से 12 बजे दोपहर तक होगी।

पहली पाली में रिपोर्टिंग टाइम सुबह 8:30 बजे है। 9:30 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी। वहीं दूसरी पाली दोपहर बाद तीन बजे से साढ़े चार बजे तक होगी। इसके लिए रिपोर्टिंग टाइम दोपहर एक बजे है। दो बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

chat bot
आपका साथी