भाजपा दफ्तर की नींव उखाड़ने पर तल्ख हुए हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज, किसान आंदोलनकारियों को चेतावनी

हरियाणा में भाजपा कार्यालय का नीवपत्थर उखाड़ने के मामले में राज्य के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने किसान आंदोलनकारियों को सख्त चेतावनी दी है। विज ने कहा कि वह आंदोलनकारी अपने आचरण में सुधार लाएं।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 03:31 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 07:56 AM (IST)
भाजपा दफ्तर की नींव उखाड़ने पर तल्ख हुए हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज, किसान आंदोलनकारियों को चेतावनी
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की फाइल फोटो।

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा में आंदोलनकारी किसान जत्थेबंदियों द्वारा सत्तारूढ़ भाजपा व जजपा नेताओं का विरोध बढ़ता जा रहा है। यह स्थिति तब है, जब हिसार में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई समझौता वार्ता में किसान नेता यह भरोसा दिला चुके कि नेताओं का विरोध नहीं होगा। लंबे समय से जारी आंदोलन के बीच सीधे टकराव की खबरें सामने आने के बाद हरियाणा सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है।

जजपा के टोहाना से विधायक देवेंद्र बबली का विरोध करने के बाद इस बार किसानों ने झज्जर में भाजपा कार्यालय की नींव उखाड़ डाली। झज्जर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ पार्टी कार्यालय का शिलान्यास कर निकले ही थे कि कुछ देर बाद किसान जत्थेबंदियों से जुड़े लोग मौके पर पहुंच गए और पार्टी दफ्तर की नींव उखाड़ दी। किसान जत्थेबंदियों को बार-बार सरकार की ओर से चेतावनी दी जा चुकी है, लेकिन न सरकार कठोर कार्रवाई कर रही और न ही किसान जत्थेबंदियां अपने विरोध का तरीका बदल रही हैं।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने झज्जर में हुई घटना को लेकर कड़ा रुख अख्तियार किया है। विज ने कहा कि इस मामले में कानून के मुताबिक सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। भाजपा कार्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में तोड़फोड़ के घटनाक्रमम के मद्देनजर एफआइआर दर्ज कर दी गई है। विज ने बताया कि ऐसे मामलों में कानून अपना काम करेगा। उन्होंने किसान जत्थेबंदियों को चेतावनी दी कि वह सरकार की नरमी को कमजोरी समझने की गलती न करें। इस तरह की समाज विरोधी किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हरियाणा में लाकडाउन में इस बार दुकानदारों सहित कई व्यवसायों को बड़ी राहत दे दी गई है, लेकिन इस राहत के बीच तस्वीरें लापरवाही की भी सामने आने लगी हैं। ऐसे में गृह मंत्री अनिल विज ने यह स्पष्ट कर दिया कि अगर लोगों ने नियमों का सख्ती से पालन नहीं किया तो सरकार को मजबूरन दी गई छूट वापस लेनी पड़ सकती है। विज ने कहा कि सरकार को हर हालत में लोगों को बचाना है, लेकिन इसमें लोगों का सहयोग भी जरूरी है। 

chat bot
आपका साथी