हरियाणा सरकार भी नहीं देगी कांवड़ यात्रा की अनुमति, जल्द हो सकते हैं आदेश जारी

Kanwar Yatra 2021 उत्तराखंड उत्तर प्रदेश व दिल्ली सरकार कांवड़ यात्रा पर रोक लगा चुकी हैं। ऐसे में हरियाणा सरकार भी कांवड़ यात्रा की अनुमति नहीं देगी। इस संबंध में राज्य सरकार जल्द ही आदेश जारी कर सकती है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 01:42 PM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 01:43 PM (IST)
हरियाणा सरकार भी नहीं देगी कांवड़ यात्रा की अनुमति, जल्द हो सकते हैं आदेश जारी
हरियाणा सरकार भी लगा सकती है कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Kanwar Yatra 2021: उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सरकार की तर्ज पर हरियाणा सरकार भी कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगा सकती है। कोरोना महामारी के चलते राज्य सरकार हालांकि सैद्धांतिक रूप से कांवड़ यात्रा की अनुमति नहीं देने का फैसला ले चुकी है, लेकिन इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश अगले एक दो दिन में जारी किए जा सकते हैं।

हरियाणा सरकार ने पिछले साल भी कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी थी। इस बार कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते कांवड़ यात्रा पर रोक लगाई जा सकती है। हालांकि उत्तराखंड सरकार पहले ही यात्रा पर रोक लगा चुकी है, जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार भी यह फैसला ले चुकी है। इसके तुरंत बाद दिल्ली सरकार ने फैसला लिया, जिसके बाद हरियाणा कांवड़ यात्रा पर रोक का मन बना चुका है। उत्तराखंड सरकार ने बाहर से आने वाले कांवडि़यों के राज्य में प्रवेश पर रोक लगा रखी है, जिस कारण भी हरियाणा सरकार अपने राज्य के कांवडि़यों को उत्तराखंड यानी हरिद्वार जाने की सलाह नहीं देगी।

बता दें, इससे पहले कोरोना काल के दौरान हरिद्वार में महाकुंभ की इजाजत दे दी गई थी, लेकिन इसके कारण कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े। इसके बाद उत्तराखंड चौकन्नी हुई और अंतिम चरण में महाकुंभ में आने वालों पर कुछ प्रतिबंध लगा दिए। अब कांवड़ यात्रा के कारण कोरोना संक्रमण न हो इसके मद्देनजर उत्तराखंड सरकार पहले ही इस यात्रा पर प्रतिबंध लगा चुकी है। यूपी व दिल्ली सरकार पर कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगा चुकी है।

इससे पहले हिंदू संगठनों का कहना था कि कुछ प्रतिबंधों के साथ यात्रा की अनुमति दी जानी चाहिए, लेकिन कोविड का प्रसार न हो इसके लिए सरकारों ने यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। हरियाणा सरकार भी मानती है कि कोविड प्रसार को रोकने के लिए यात्रा नहीं होनी चाहिए, लेकिन अभी तक सरकार ने इस पर रोक नहीं लगाई है। लेकिन, जल्द ही सरकार इस यात्रा पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा कर सकती है। 

chat bot
आपका साथी