हरियाणा सरकार ने बनाई कमेटी, मूलचंद शर्मा और अनूप धानक हाई पावर परचेज कमेटी में

हरियाणा सरकार ने हाई पावर परचेज कमेटी का गठन कर दिया है। मुख्‍यमत्री मनोहरलाल इसके प्रधान होंगे। दो मंत्रियों मूलचंद शर्मा और अनूप धानक को भी इसमें शामिल किया गया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 08:55 AM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 08:55 AM (IST)
हरियाणा सरकार ने बनाई कमेटी, मूलचंद शर्मा और अनूप धानक हाई पावर परचेज कमेटी में
हरियाणा सरकार ने बनाई कमेटी, मूलचंद शर्मा और अनूप धानक हाई पावर परचेज कमेटी में

चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा सरकार ने सरकारी खरीद के लिए हाई पावर परचेज कमेटी का गठन कर दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस कमेटी के चेयरमैन होंगे। इसमें दो मंत्रियों को भी शामिल किया गया है। राज्‍य के परिवहन एवं खनन मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा और अभिलेखाकार एवं संग्रहालय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनूप धानक इस कमेटी के सदस्य बनाए गए हैैं।

पंडित मूलचंद शर्मा भाजपा कोटे और अनूप धानक जजपा कोटे से हाई पावर परचेज कमेटी के सदस्य नियुक्त किए गए हैैं। राज्य के सरकारी विभागों में होने वाली खरीद हाई पावर परचेज कमेटी करती है। इस कमेटी द्वारा विभिन्न विभागों के लिए करोड़ों रुपये की खरीद की जाती है।

पिछली सरकार के समय वित्त मंत्री होने के नाते कैप्टन अभिमन्यु हाई पावर परचेज कमेटी के चेयरमैन थे। इस बार मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वित्त मंत्रालय अपने पास रखा है, इसलिए हाई पावर परचेज कमेटी के चेयरमैन भी मुख्यमंत्री ही हैैं। इस कमेटी में वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, आपूर्ति एवं निपटान विभाग के महानिदेशक और जिस विभाग के लिए खरीद की जानी है, उसके महानिदेशक सदस्य के तौर पर शामिल रहेंगे।

कमेटी की पहली बैठक अभी तय होनी बाकी है। पिछली बार कैप्टन अभिमन्यु के नेतृत्व वाली हाई पावर परचेज कमेटी ने सरकारी खरीद में करीब 500 करोड़ रुपये तक की बचत करने का दावा किया था। यह कमेटी विभिन्न खरीद करते समय संबंधित फर्म से मोल-भाव करने का अधिकार रखती है, ताकि सस्ती दरों पर सामान खरीदा जा सके।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: हरियाणा की राजनीति में बड़े संकेत, प्रधानमंत्री मोदी से मिले डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

यह भी पढ़ें: शर्मनाक: कर्ज न लौटाना पड़े, इसलिए पत्‍नी को पति ने कर दिया दोस्तों के हवाले

chat bot
आपका साथी