उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बोले- अगर पड़ोसी राज्य पेट्रो पदार्थों के दाम में कमी करें तो हरियाणा भी तैयार

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पड़ोसी राज्यों पंजाब व हिमाचल के वित्त मंत्रियों से पेट्रोल मूल्यों में कमी करने का आग्रह किया है। कहा कि अगर इस पर वह सहमति बनाते हैं तो हरियाणा भी ऐसा करने को तैयार है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sat, 20 Feb 2021 08:08 PM (IST) Updated:Sat, 20 Feb 2021 08:08 PM (IST)
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बोले- अगर पड़ोसी राज्य पेट्रो पदार्थों के दाम में कमी करें तो हरियाणा भी तैयार
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की फाइल फोटो।

चंडीगढ़ [एएनआइ]। हरियाणा में भाजपा के गठबंधन सहयोगी जेजेपी के नेता व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पेट्रो पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर लगाम के लिए पड़ोसी राज्यों से कदम उठाने को कहा है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वह हरियाणा के पड़ोसी राज्यों पंजाब, हिमाचल के वित्त मंत्रियों से आग्रह करते हैंं कि पेट्रो पदार्थों पर टैक्स में कमी के लिए संयुक्त विचार विमर्श किया जाए। अगर पड़ोसी राज्यों व चंडीगढ़ से प्रस्ताव मिले तो हरियाणा भी इस पर अमल करेगा। 

We have urged finance ministers of neighbouring states like Punjab & Himachal Pradesh to have a joint discussion on fuel price reduction. If we receive proposals from them & UT (Chandigarh) agrees to it, then Haryana will also do it: Haryana Deputy CM Dushyant Chautala pic.twitter.com/wPMX4gpCKa— ANI (@ANI) February 20, 2021

chat bot
आपका साथी