हरियाणा सीएम मनोहरलाल ने आंबेडकर को समर्पित की गरीबों के कल्याण की योजनाएं

हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने राज्‍य सरकार की गरीबों के कल्याण की योजनाओं को डा. बीआर आंबेडकर को समर्पित की है। सीएम ने आंबेडकर को 130वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने राई के आंबेडकर विधि विश्‍वविद्यालय में दो छात्रावासों का उद्घाटन किया।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 06:14 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 06:14 PM (IST)
हरियाणा सीएम मनोहरलाल ने आंबेडकर को समर्पित की गरीबों के कल्याण की योजनाएं
हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल की फाइल फोटो।

चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में गरीबों के कल्याण के लिए चल रही विभिन्न योजनाएं डा. बीआर अंबेडकर को समर्पित की हैं। आंबेडकर की 130वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने डा. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय राई में 17.19 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दो छात्रावास स्वामी विवेकानंद और अहिल्याबाई का वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री ने डा. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय राई में दो छात्रावासों का किया लोकार्पण

वेबिनार को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल और शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने विश्वविद्यालय की एक विवरण पुस्तिका का भी विमोचन किया। सीएम ने कहा कि डा. आंबेडकर की राह पर चलते हुए प्रदेश सरकार ने पिछले छह वर्षों से अंत्योदय की भावना के साथ कईं कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की हैं।

परिवार पहचान पत्र और मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना की गिनाईं खूबियां

उन्‍होंने कहा कि महत्वाकांक्षी परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) योजना का उद्देश्य प्रदेश के सबसे गरीब एक लाख परिवारों की पहचान कर उनका आर्थिक उत्थान सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत चिहिन्त एक लाख परिवारों की सालाना आय कम से कम एक लाख रुपये करने के प्रयास किए जाएंगे। सरकार पर पहला हक गरीब व्यक्ति का है, इसी मंत्र के साथ हम कार्य कर रहे हैं।

मनोहरलाल ने कहा कि प्रत्येक परिवार का कल्याण सुनिश्चित करते हुए कई योजनाएं चलाई गई हैं। हाल ही में बीपीएल परिवारों की श्रेणी की पात्रता के लिए वार्षिक आय स्लैब को 1.20 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये प्रति वर्ष किया गया है। गरीब परिवारों के बच्चों के लिए कई छात्रवृत्ति योजनाएं चलाई जा रही हैं। गरीब परिवारों की बेटियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना संचालित की जा रही है।

यह भी पढ़ें: हरियाणा के पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप से मिले गुलाम नबी आजाद, कांग्रेसियों में चर्चाओं का बाजार गर्म

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ की महिला वकील का दावा- ब्रिटिश राजकुमार प्रिंस हैरी ने किया था शादी का वादा, HC में दी याचिका


यह भी पढ़ें: ये हैं IAS अफसर रामवीर सिंह, मुंह पर सूती कपड़ा, हाथ में दाती लेकर संगरूर के डीसी दे रहे खास संदेश

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी