हरियाणा कैबिनेट ने दी नई आबकारी नीति को मंजूरी, नूंह टोल प्लाजा बंद करने का भी फैसला

हरियाणा कैबिनेट ने नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी है। सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट में कई अहम फैसलों पर मोहर लगी। कैबिनेट ने नूंह टोल प्लाजा को बंद करने के फैसले पर भी मोहर लगा दी है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 03:59 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 04:24 PM (IST)
हरियाणा कैबिनेट ने दी नई आबकारी नीति को मंजूरी, नूंह टोल प्लाजा बंद करने का भी फैसला
पत्रकारों से बातचीत करते हरियाणा के सीएम मनोहर लाल।

जेएनएन चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मोहर लगी। कैबिनेट ने नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी है। राज्य में नई आबकारी नीति 20 मई से लागू होगी। राज्य में अगले साल शराब पर कोई कोविड सेस नहीं लगेगा। इसके अलावा कैबिनेट ने नूंह टोल प्लाजा को बंद करने के फैसले पर भी मोहर लगा दी है। 

बैठक के बाद सीएम मनोहर लाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी।वर्ष 2021-22 की आबकारी नीति को सभी हितधारकों की आकांक्षाओं पर ध्यान मेंं रखते हुए तैयार किया गया है। वर्ष 2021-22 के लिए आबकारी नीति की अवधि 20 मई, 2021 से 19 मई, 2022 तक होगी। शराब के ठेके एक वर्ष (365 दिन) की अवधि के लिए आवंटित किए जाएंगे।

सरकार ने आबकारी नीति 2021-22 में शराब की बिक्री पर कोविड उपकर को बंद/समाप्त करने का निर्णय लिया है। कोविड महामारी को मद्देनजर रखते हुए अतिरिक्त राजस्व उत्पन्न करने के लिए 2020-21 में कोविड उपकर लगाया गया था। वर्ष 2020-21 के सीएल (एल-14 ए) और आईएमएफएल (एल -2) जोन के मौजूदा लाइसेंसधारकों को नीति वर्ष 2021-22 (यानी 20 मई,2021 से 19 मई,2022 तक) के लिए अपने लाइसेंस को नवीनीकृत करने का विकल्प दिया गया है।

कोविड महामारी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में शराब की खुदरा दुकानों की बिक्री का समय अप्रैल से अक्टूबर तक प्रात: 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक और नवंबर से मार्च तक प्रात: 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक निर्धारित किया गया है। शहरी क्षेत्रों के मामले में, बिक्री समय वर्ष भर प्रात: 8 बजे से 12.00 (मध्य रात्रि) होगा।  

इन फैसलों पर भी लगी मोहर  लावारिस बच्चों के लिए सरकार लाई 'हरि-हर योजना। 'हरि-हर पॉलिसी' में लावारिस बच्चों की पढ़ाई-नौकरी की व्यवस्था की जाएगी। 20 साल से किरायेे पर रह रहे दुकानदार खरीद सकेंगे दुकान । डिग्री के हिसाब से TGT इंग्लिश टीचर अप्लाई कर सकेंगे। ऑक्सीजन का हर जगह अलग-अलग प्रोडक्शन हो रहा है। हर राज्य को ऑक्सीजन का कोटा हुआ तय। DRDO से 500-500 बेड के अस्पताल बनाने का निवेदन किया गया है। हरियाणा में नाइट कर्फ्यू का समय बढ़ाया गया। कल शाम से भीड़ वाले बाजार शाम 6 बजे से बंद होंगे।

chat bot
आपका साथी