हरियाणा भाजपा अध्यक्ष का बदला जाना तय, कई नामों काे लेकर अटकलबाजी तेज

हरियाणा भाजपा का अध्‍यच बदला जाने लगभग तय है। सुभाष बराला को कई बड़े नेताओं का आशीर्वाद प्राप्‍त है लेकिन उनका अध्‍यक्ष पद से हटना तय माना जा रहा है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 07:52 AM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 07:52 AM (IST)
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष का बदला जाना तय, कई नामों काे लेकर अटकलबाजी तेज
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष का बदला जाना तय, कई नामों काे लेकर अटकलबाजी तेज

नई दिल्ली, [बिजेंद्र बंसल]। छत्तीसगढ़, दिल्ली और मणिपुर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बदले जाने के बाद अब हरियाणा भाजपा कार्यकर्ताओं की नजर शीर्ष नेतृत्व पर टिक गई है। भाजपा से लेकर अन्य दलों के नेताओं में भी नए अध्यक्ष के नाम को लेकर जिज्ञासा है। प्रदेश प्रभारी और पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ.अनिल जैन भी कह चुके हैं कि इस सप्ताह के अंत तक हरियाणा भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। इससे यह तो स्पष्ट है कि मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला बदले जा रहे हैं, लेकिन नया अध्यक्ष कौन होगा, यह राष्ट्रीय अध्यक्ष ही तय करेंगे। वैसे कई नामों को लेकर अटकलबाजी चल रही है।

मणिपुर, दिल्ली, छत्तीसगढ़ के बाद अब होगी हरियाणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की घोषणा

बराला को प्रदेश भाजपा के कुछ शीर्ष नेताओं का आशीर्वाद है, लेकिन एक बड़ा और सशक्त खेमा उनके खिलाफ भी है। बराला के खिलाफ यह बात ज्यादा जा रही है कि वह विधानसभा चुनाव 50 हजार से भी अधिक वोटों से हारे हैं। फिलहाल भाजपा में जो चर्चा है उसके मुताबिक हरियाणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के लिए वैश्य बिरादरी से विधायक कमल गुप्ता,सीएम के पूर्व मीडिया सलाहाकार राजीव जैन, ब्राह्मण समुदाय से मौजूदा प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, जाट समुदाय से पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, ओमप्रकाश धनखड़, विधायक महीपाल ढांडा तथा पिछड़े वर्ग से सांसद नायब सैनी का नाम चर्चा में है। प्रदेश प्रभारी डॉ.अनिल जैन पहले भी यह कह चुके हैं कि पार्टी का नेतृत्व युवा हाथों में दिया जाएगा।

निर्विवाद नेता की तलाश

भले ही भाजपा नेताओं की आपसी खींचतान व तनातनी मीडिया की सुर्खियां नहीं बन रही हैं, लेकिन पार्टी के भीतर प्रदेश स्तरीय नेताओं में इस समय जमकर एक-दूसरे के खिलाफ तीर चलाए जा रहे हैं। गृह मंत्री अनिल विज सरकार और संगठन के मामलों को मीडिया से लेकर पार्टी संगठन के सामने उठा रहे हैं। उन्होंने 27 मई को पार्टी कोर ग्रुप की वीडियो कॉन्फ्रेंस में बड़े स्पष्ट शब्दों में नया अध्यक्ष बनाए जाने की आवाज उठा दी थी।

कमल गुप्ता, राजीव जैन, संदीप जोशी, कैप्टन अभिमन्यु, ओमप्रकश धनखड़, महीपाल ढांडा, नायब सैनी में से निर्विवाद नेता के रूप में सबसे ऊपर संदीप जोशी का नाम आ रहा है। संदीप जोशी फरवरी 2015 में सुभाष बराला के साथ ही प्रदेश महामंत्री बने थे। वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल के भी काफी विश्वासपात्र हैं और संगठन के आदमी हैं। संदीप के पिता रमेश जोशी भी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रह चुके हैं।

-----

'' प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कौन होगा, इसका फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष को करना है। अध्यक्ष कौन होगा, इस बारे में अभी कुछ नहीं कह सकता। इसका फैसला पार्टी के शीर्ष नेता सामूहिक रूप से करते हैं।

                                                        - डॉ.अनिल जैन, हरियाणाप्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री, भाजपा।

यह भी पढ़ें: दो महीने में छह हजार का चिकन चट कर गया सरकारी मेहमान बना पिटबुल


यह भी पढ़ें: अनलॉक-1: हरियाणा में मनोहर ने की सौगातों की बारिश, जानें किसे क्‍या मिला

यह भी पढ़ें: मास्‍क जरूर पहनें, लेकिन जानें किन बातों का रखना है ध्‍यान, अन्‍यथा हो सकता है हाइपरकेपनिया


यह भी पढ़ें: डॉलर की चकाचौंध भूल गए थे अपना वतन, अब गांव की मिट्टी में रमे पंजाब के युवा

यह भी पढ़ें: खुद को मृत साबित कर US जाकर बस गया, कोरोना के डर से 28 साल बाद पंजाब लौटा तो खुली पोल

यह भी पढ़ें: वंडर गर्ल है म्‍हारी जाह्नवी, दुनिया भर के युवाओं की आइकॉन बनी हरियाणा की 16 की लड़की 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी