हरियाणा में अतिथि अध्यापकों के लिए खुशखबरी, पक्के कर्मचारियों की तर्ज पर 11 फीसद बढ़ा मानदेय

हरियाणा में अतिथि अध्यापकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने पक्के कर्मचारियों की तर्ज पर इनके मानदेय में 11 फीसद की वृद्धि कर दी है। PGT को अब 4439 रुपये मास्टर एवं भाषा अध्यापकों को 3699 और JBT को 3205 रुपये अधिक मिलेंगे।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Fri, 03 Sep 2021 05:13 PM (IST) Updated:Fri, 03 Sep 2021 05:13 PM (IST)
हरियाणा में अतिथि अध्यापकों के लिए खुशखबरी, पक्के कर्मचारियों की तर्ज पर 11 फीसद बढ़ा मानदेय
हरियाणा में अतिथि अध्यापकों का मानदेय बढ़ा।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे करीब 14 हजार अतिथि अध्यापकों को अब ज्यादा मानदेय मिलेगा। प्रदेश सरकार ने मानदेय में 11 फीसद बढ़ोतरी की है। PGT (पोस्ट ग्रजुएट) शिक्षकों के मानदेय में 4439, मास्टर एवं भाषा अध्यापकों के मानदेय में 3699 और JBT (जूनियर बेसिक ट्रेंड) शिक्षकों के मानदेय में 3205 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। बढ़े हुए मानदेय का लाभ इस साल की पहली जुलाई से मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव महावीर सिंह ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्ष 2018 में विधानसभा में बिल पारित कराते हुए अतिथि अध्यापकों की नौकरी 58 साल की उम्र तक सुनिश्चित कर दी थी। साथ ही पक्के कर्मचारियों की तर्ज पर साल में दो बार महंगाई भत्ता देने की व्यवस्था की गई। शिक्षा विभाग ने हर साल पहली जनवरी और पहली जुलाई को अतिथि अध्यापकों के मानदेय में महंगाई भत्ता जोड़ने के निर्देश दिए हुए हैं।

कोरोना संक्रमण के कारण करीब डेढ़ साल से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का लाभ नहीं दिया जा सका। इसकी भरपाई करते हुए शिक्षा विभाग ने महंगाई भत्ते में एकमुश्त 11 फीसद की बढ़ोतरी की है। मानदेय में पहली जनवरी 2020 को चार फीसद, पहली जुलाई 2020 को तीन फीसद और पहली जनवरी 2021 से चार फीसद के हिसाब से बढ़ोतरी की गई है। प्रदेश सरकार पहले ही केंद्र सरकार की तर्ज पर अपने पक्के कर्मचारियों को 11 फीसद महंगाई भत्ते का लाभ दे चुकी है।

पक्के होने के बाद अतिथि अध्यापकों का ऐसे बढ़ा मानदेय

तिथि PGT मास्टर भाषा अध्यापक JBT

पहली जुलाई 2018 36,000 30,000 26,000

पहली जनवरी 2019 37,080 30,900 26,780

पहली जुलाई 2019 38,934 32,445 28,119

पहली जनवरी 2020 40,491 33,742 29,243

पहली जुलाई 2020 41,706 34,754 30,120

पहली जनवरी 2021 43,373 36,144 31,324 

chat bot
आपका साथी