हरियाणा में खिलाड़ियों को तोहफा, भीम अवार्डियों को पहली बार पांच हजार मानदेय, बाकी को 20 हजार की सौगात

सुशासन दिवस पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कई अहम घोषणाएंं की। राज्य में भीम अवार्डियों के लिए प्रतिमाह पांच हजार मानदेय दिया जाएगा। अन्य अवार्ड प्राप्त खिलाड़ियों को हरियाणा में 20 हजार रुपये का मानदेय मिलेगा।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Fri, 25 Dec 2020 05:02 PM (IST) Updated:Fri, 25 Dec 2020 05:03 PM (IST)
हरियाणा में खिलाड़ियों को तोहफा, भीम अवार्डियों को पहली बार पांच हजार मानदेय, बाकी को 20 हजार की सौगात
हरियाणा में खिलाड़ियों का मानदेय भत्ता बढ़ा। सांकेतिक फोटो

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सुशासन दिवस के मौके पर प्रदेश के भीम अवार्ड तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों दिए जाने वाले मानदेय में बढ़ोतरी की है। पहली जनवरी से भीम अवार्ड विजेता खिलाडिय़ों को हर महीने पांच हजार रुपये मानदेय मिलेगा। पहले उन्हें कोई राशि नहीं मिलती थी। तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार विजेताओं को 20 हजार रुपये मासिक मानदेय प्रदान किया जाएगा। इससे तीन खिलाडिय़ों को फायदा होगा। अर्जुन अवार्ड, द्रोणाचार्य अवार्ड और ध्यानचंद अवार्ड विजेताओं का मानदेय पांच हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये महीना कर दिया गया है। इससे 80 अर्जुन अवार्डी, 15 द्रोणाचार्य तथा नौ ध्यानचंद अवार्डी लाभान्वित होंगे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सुशासन दिवस के मौके पर खिलाड़ियों को यह सम्मान प्रदान किया है। प्रदेश में 104 अवार्डियों को 20 हजार रुपये और 130 अवार्डियों को पांच हजार रुपये प्रतिमाह सम्मान राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री की इस घोषणा पर खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह ने खुशी जाहिर की है। संदीप सिंह के अनुसार मुख्यमंत्री की इस घोषणा से खिलाड़ियों का सम्मान बढ़ा है। यह घोषणा प्रदेश में खेलों को और मजबूती देने का काम करेगी।

खेल राज्य मंत्री के अनुसार अर्जुन, द्रोणाचार्य व ध्यानचंद अवार्डी विजेताओं को प्रतिमाह 20-20 हजार रुपये की सम्मान राशि मिलने से उन्हें काफी राहत मिलेगी। केंद्र सरकार की ओर से दिए जाने वाले साहसिक पुरस्कार के विजेताओं को भी इतनी ही राशि प्रदान की जाएगी। केंद्र सरकार की ओर से साहसिक पुरस्कार केवल एक बार दिया जाता है। भीम अवार्ड विजेताओं का भी मुख्यमंत्री ने मान बढ़ाया है। उन्हें केवल पुरस्कार के समय पांच लाख रुपये की राशि दी जाती थी। अब उन्हें प्रतिमाह पांच हजार रुपये भीम भत्ता दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में अर्जुन अवार्ड का सम्मान 80 खिलाडिय़ों को मिला है, जबकि द्रोणाचार्य अवार्ड का सम्मान 15 प्रशिक्षकों व कोच को मिला है। इन सभी को प्रति माह 20-20 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। ध्यान चंद अवार्ड से नौ खिलाड़ी सम्मानित किए गए हैं। उन्हें भी प्रतिमाह 20 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। प्रदेश में तीन लोगों को साहसिक पुरस्कार मिला है। उन्हें भी 20 हजार रुपये दिए जाएंगे।

खास बात यह है कि प्रदेश में भीम अवार्ड से सम्मानित सबसे ज्यादा 130 खिलाड़ी हैं, जिन्हें प्रदेश सरकार ने पहली बार नई सौगात दी है। संदीप सिंह के अनुसार वर्ष 2021 में हरियाणा पहली बार खेलो इंडिया 2021 की मेजबानी करेगा। यह कामयाबी प्रदेश सरकार की खेल नीति और खिलाडिय़ों को दिए जाने वाले प्रोत्साहन का हिस्सा है।

chat bot
आपका साथी