हरियाणा में अनिल विज के नाम पर लाकडाउन का फर्जी ट्वीट वायरल करने के मामले में दो गिरफ्तार

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के नाम पर फर्जी ट्वीट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एक को यमुनानगर व दूसरे को अंबाला से गिरफ्तार किया गया। दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 02:19 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 04:13 PM (IST)
हरियाणा में अनिल विज के नाम पर लाकडाउन का फर्जी ट्वीट वायरल करने के मामले में दो गिरफ्तार
फर्जी ट्वीट मामले में गिरफ्तार आरोपित। जागरण

जेएनएन, पंचकूला। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के नाम पर फर्जी ट्वीट करने के मामले में साइबर क्राइम ब्रांच ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एक की गिरफ्तारी अंबाला से हुई, जबकि दूसरे को यमुनानगर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों में तेजली जगाधिरी निवासी रोहित पुत्र जितेंद्र तथा टूंडला निवासी प्रहलाद पुत्र मामचंद शामिल हैं। दोनों आरोपितों को आज पंचकूला अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपितों ने लाकडाउन के संबंध में फर्जी ट्वीट किया था।

यह भी पढ़ें: पंजाब में मंत्री चन्नी के खिलाफ MeToo का मामला गरमाया, महिला IAS अफसर ने लगाया था आरोप

गृह मंत्री अनिल विज ने कुछ दिन पहले पुलिस बताया था कि किसी ने उनके ट्विटर अकाउंट का स्क्रीनशॉट लेकर राज्य में लॉकडाउन के बारे में फर्जी पोस्ट प्रसारित किया। फर्जी ट्वीट में दावा किया गया कि हरियाणा में लॉकडाउन 20 मई तक बढ़ा दिया गया है। इस मामले में अनिल विज ने हरियाणा के डीजीपी को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था, जिसके बाद साइबर क्राइम टीम आरोपितों की तलाश में लगी हुई थी। पुलिस द्वारा रिमांड के दौरान आरोपियो से पूछताछ की जाएगी कि उन्होंने फर्जी ट्वीट क्यों बनाया।

यह भी पढ़ें: लुधियाना में मां के गर्भ तक पहुंचा Coronavirus, छह गर्भस्थ शिशुओं की मौत

यह भी पढ़ें: Corona Vaccine Success Rate: पंजाब में 7 लाख लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज, 300 हुए संक्रमित, घर में ही दी मात

यह भी पढ़ें: पंजाब कांग्रेस में घमासान: कैप्टन अमरिंदर सिंह से नाराज मंत्री व विधायकों की चन्नी के घर बैठक, बना रहे रणनीति

chat bot
आपका साथी