हरियाणा भाजपा में संगठन में विस्तार, सांसद-विधायकों सहित कार्यकर्ताओं को मिली को अहम जिम्मेदारी

हरियाणा भाजपा में संगठन में विस्तार किया गया है। प्रकोष्ठ मीडिया पैनलिस्ट और पार्टी अभियान समर्पित कार्यकर्ताओं के हवाले किया गया है। दूसरे दलों से आए नेताओं को भी भाजपा ने संगठन में ससम्मान एडजेस्ट किया गया है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 06:45 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 07:42 AM (IST)
हरियाणा भाजपा में संगठन में विस्तार, सांसद-विधायकों सहित कार्यकर्ताओं को मिली को अहम जिम्मेदारी
हरियाणा भाजपा में संगठन में विस्तार। सांकेतिक फोटो

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा ने संगठनात्मक ढांचे का विस्तार करते हुए शुक्रवार को विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक और सह संयोजक नियुक्त किए हैं। मीडिया पैनलिस्ट में पहली बार सांसद और विधायकों को शामिल किया गया है, ताकि विपक्ष के साथ बहस को सारगर्भित बनाया जा सके। इसके साथ ही पार्टी स्तर पर चलाए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है।

दूसरे दलों से भाजपा में आए पार्टी नेताओं को भी विभिन्न प्रकोष्ठों में सम्मान के साथ समायोजित (एडजेस्ट) किया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने इन संयोजकों व सह संयोजकों के नामों की घोषणा की। डा. संजय शर्मा को मीडिया प्रमुख बनाया गया। संजय आहूजा, शमशेर सिंह खरक सह मीडिया प्रमुख, सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन को मीडिया संपर्क प्रमुख बनाया गया है।

प्रवीण आत्रेय, देवेंद्र चौहान, सूरजपाल अम्मू, विजयपाल आहलुवालिया, डा. राकेश, सत्यव्रत शास्त्री, रंजीता मेहता और विधु रावत को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। भारत भूषण जुयाल, वंदना पोपली, बिजेंद्र नेहरा, सुदेश कटारिया और विकास वाल्मीकि को सह प्रवक्ता बनाया गया है। पैनलिस्ट में सांसद सुनीता दुग्गल, विधायक सत्यप्रकाश जरावता, अभय सिंह यादव, लक्ष्मण यादव, असीम गोयल के साथ ही पूर्व चेयरमैन जवाहर यादव, वीर कुमार यादव, कृष्ण ढुल, रमन मलिक, हुकम सिंह भाटी, शैलेंद्र पांडेय, बीपी कौशिक और मनीष यादव को शामिल किया गया है।

भाजपा द्वारा चलाए जाने वाले विभिन्न अभियानों के लिए भारत भूषण भारती को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया गया है। विधि प्रकोष्ठ में एडवोकेट रणवीर ढाका संयोजक व नरेंद्र गुर्जर तथा रजन राठी को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। व्यावसायिक प्रकोष्ठ में देवेंद्र कादियान संयोजक, सीता राम मित्तल सह संयोजक, व्यापार प्रकोष्ठ में बाल किशन अग्रवाल संयोजक, पवन अग्रवाल सह संयोजक बनाए गए हैं।

ओलंपियन योगेश्वर दत्त को खेल प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया गया है। हुकम सिंह भाटी सहकारिता, कर्नल राजेंद्र सुहाग पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, सुनील राव व रश्मि खेत्रपाल को आर्थिक प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया गया है। शिक्षक प्रकोष्ठ में मदन लाल गोयल को संयोजक, वीरेंद्र टीनू को सह संयोजक बनाया गया है। चिकित्सा प्रकोष्ठ में डा. धर्मवीर नांदल संयोजक व डा. संजीव मडिया व ऋषिपाल सैनी को सह संयोजक बनाया गया है।

पंचायती राज प्रकोष्ठ में कल्याण सिंह चौहान संयोजक व राजेश सरपंच को सह संयोजक व स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में कुलभूषण गोयल को संयोजक व अनिल यादव और देवेंद्र चौधरी को सह संयोजक बनाया गया है। सुजीत कुमार पूर्वांचल प्रकोष्ठ, कुलवंत बाजीगर घुमंतू जाति प्रकोष्ठ, वीएन लांबा कर्मचारी प्रकोष्ठ, सतीश खोला सेवा प्रकोष्ठ व श्वाति यादव को एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महासंपर्क अभियान की कमान पूर्व महामंत्री संदीप जोशी को मिली है।

सांसद संजय भाटिया राष्ट्रीय कार्यक्रम, बैठकें व विभाग तथा डाक्टर कमल गुप्ता आपदा राहत व सहयोग विभाग के प्रमुख बनाए गए हैं। तरुण भंडारी आपदा राहत एवं सहयोग विभाग में सह प्रमुख होंगे। विधायक अभय सिंह यादव को सुशासन केंद्र राज्य समन्वयक का प्रमुख और नागेंद्र शर्मा को सह प्रमुख नियुक्त किया गया है। विधायक नरेंद्र गुप्ता को आजीवन सहयोग निधि तथा प्रमोद विज को सह प्रमुख बनाया गया है।

विधायक असीम गोयल बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, टेकचंद शर्मा नमामि यमुना, रिटायर्ड आइएएस राजीव शर्मा नीति विषयक शोध विभाग, दीपक मनचंदा चुनाव आयोग संपर्क, आनंद सागर संत व डेरा समन्वयक, अरुण यादव आइटी विभाग और नरेंद्र खट्टर को भूमिगत जल संरक्षण अभियान की कमान सौंपी गई है। 

chat bot
आपका साथी