हरियाणा में हर तीसरी किशोरी का वजन मानकों से ज्यादा, महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, पुरुष भी पीछे नहीं
हरियाणा में मोटापा तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में हर तीसरी महिला व किशोरी अधिक वजन की शिकार है। वहीं हर चौथा पुरुष भी मोटापे का शिकार है। राज्य में पांच साल पहले 21 फीसद महिलाएं से ग्रस्त थीं। अब 33.1 प्रतिशत हैं।
सुधीर तंवर, चंडीगढ़। दूध-दही के सेवन के लिए मशहूर हरियाणा में मोटापा तेजी से बढ़ता जा रहा है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण की पांचवीं रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश की हर तीसरी किशोरी और महिला तथा चौथा पुरुष-किशोर का वजन निर्धारित मानकों से ज्यादा है। पांच साल पहले 15 से 49 साल के आयुवर्ग में जहां प्रदेश में करीब 21 प्रतिशत महिलाएं मोटापे से ग्रस्त थीं, वहीं अब 33.1 प्रतिशत महिलाएं अधिक वजन की समस्या से जूझ रही हैं। इसी तरह 28.3 प्रतिशत पुरुष मोटापा झेल रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण की चौथी रिपोर्ट में 20 प्रतिशत पुरुषों में यह समस्या थी। मोटापे के कारण महिलाओं और पुरुषों में जहां मधुमेह और रक्तचाप बढ़ा है, वहीं दूसरी कई तरह की बीमारियां भी पनप रही हैं।
62.6 प्रतिशत महिलाओं का कमर से कूल्हे के अनुपात गड़बड़ाया
श्रेणी शहरी (% में) ग्रामीण (% में) कुल (% में)
महिलाओं का बाडी मास इंडेक्स (बीएमआइ) सामान्य से नीचे 11.4 16.9 15.1
पुरुषों का बीएमआइ सामान्य से नीचे 15.0 14.3 14.5
मोटापे से ग्रस्त महिलाएं 37.5 30.9 33.1
मोटापे से ग्रस्त पुरुष 30.2 27.4 28.3
महिलाएं जिनकी कमर से कूल्हे का अनुपात जोखिमपूर्ण 64.6 61.7 62.6
पुरुष जिनकी कमर से कूल्हे का अनुपात जोखिमपूर्ण 59.5 57.7 58.3
70 प्रतिशत बच्चों में खून की कमी
आयु वर्ग शहरी (% में) ग्रामीण (% में) कुल (% में)
6 से 59 महीने के बच्चे 68.1 71.5 70.4
15-49 वर्ष की गैर गर्भवती महिलाएं 57.5 62.1 60.6
15-49 वर्ष की गर्भवती महिलाएं 54.6 57.2 56.5
15-49 वर्ष की आयु की सभी महिलाएं 57.4 61.9 60.4
15-19 वर्ष की आयु की सभी महिलाएं 59.3 63.5 62.3
15-49 वर्ष के पुरुष आयु की सभी महिलाएं 16.0 20.4 18.9
15-19 वर्ष के पुरुष 26.7 31.5 29.9
महिलाओं से पुरुषों में मधुमेह ज्यादा
श्रेणी -शहरी (% में) -ग्रामीण (% में) -कुल (% में)
महिलाओं में मधुमेह का उच्च स्तर -5.3 -5.1 -13.5
महिलाओं में मधुमेह का बहुत उच्च स्तर -7.0 -5.4 -11.2
महिलाओं को लेनी पड़ रही मधुमेह नियंत्रण की दवा -5.4 -5.7 -11.9
पुरुषों में मधुमेह का उच्च स्तर -7.0 -5.9 -15.1
पुरुषों में मधुमेह का बहुत उच्च स्तर -6.9 -6.4 -12.6
पुरुषों को लेनी पड़ रही मधुमेह नियंत्रण की दवा -6.1 -6.2 -13.5
नोट : 15 साल से अधिक आयु वर्ग में
हर चौथा आदमी ले रहा रक्तचाप नियंत्रण की दवा
श्रेणी -शहरी (% में) -ग्रामीण (% में) -कुल (% में)
महिलाओं में हल्का ऊंचा रक्तचाप -13.6 -5.7 -22.9
महिलाओं में मध्यम या गंभीर ऊंचा रक्तचाप -11.7 -5.3 -20.1
महिलाओं को लेनी पड़ रही रक्तचाप नियंत्रण की दवा -12.3 -5.4 -21.0
पुरुषों में हल्का ऊंचा रक्तचाप -7.2 -7.0 -26.2 -26.2
पुरुषों में मध्यम या गंभीर ऊंचा रक्तचाप -16.2 -6.9 -24.6
पुरुषों को लेनी पड़ रही रक्तचाप नियंत्रण की दवा -16.6 -6.9 -25.1
नोट : 15 साल से अधिक आयु वर्ग में
12.5 प्रतिशत लड़कियों और 16 प्रतिशत लड़कों का बाल विवाह
श्रेणी -शहरी (% में) -ग्रामीण (% में) -कुल (% में)
18 वर्ष की आयु से पहले लड़कियों की शादी -9.9 -13.7 -12.5
21 साल की उम्र से पहले लड़कों की शादी -17.6 -15.2 -16.0
कुल प्रजनन दर (प्रति महिला बच्चे) -1.7 -2.0 -1.9
15-19 वर्ष की आयु की महिलाएं जो सर्वेक्षण के समय पहले से ही मां या गर्भवती थीं -3.0 -4.3 -3.9
15-19 वर्ष की आयु की किशोरियों में प्रजनन दर -21 -29 -27
27.5 फीसद बच्चों का कद तो 21.5 फीसद का वजन कम
श्रेणी -शहरी (% में) -ग्रामीण (% में) -कुल (% में)
बच्चों का कद कम 26.1 28.1 27.5
बच्चों का वजन कम 20.5 21.8 21.5
बच्चों का अधिक वजन 3.3 3.3 3.3
नोट : आंकड़े पांच साल तक की उम्र के बच्चों के हैं।