हरियाणा में कोरोना महामारी से बचाव की दौड़ में सबसे आगे बुजुर्ग, पुरुषों से पिछड़ी महिलाएं
Corona Vaccination हरियाणा में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण जारी है। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सरनेशन में राज्य में बुजुर्ग सबसे आगे हैं और आगे बढ़ कर वैक्सीन लगवा रहे हैं। वैक्सीेनेशन में पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं पीछे हैं।
चंडीगढ़, [सुधीर तंवर]। Corona Vaccination: हरियाणा में कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने में बुजुर्ग सबसे आगे हैं। प्रदेश में 60 साल से अधिक उम्र के करीब साढ़े 15 लाख लोगों ने टीकाकरण करा लिया है। खास बात यह कि हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे निकल रही महिलाएं वैक्सीनेशन में उनसे थोड़ी पिछड़ गई हैं। महामारी के लिहाज से हाट स्पाट बने गुरुग्राम और फरीदाबाद में सर्वाधिक लोगों ने कोराना से बचाव के लिए वैक्सीन ले ली है।
33 लाख 59 हजार 576 लोगों ने पहली और छह लाख दो हजार 378 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली
इसके उलट मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र नूंह में टीकाकरण की धीमी रफ्तार स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ा रही है। यहां सिर्फ करीब 45 हजार लोगों ने टीकाकरण कराया है। प्रदेश में नूंह और चरखी दादरी इकलौते जिले हैं जहां वैक्सीन लेने वालों की संख्या एक लाख तक नहीं पहुंच पाई है।
किन्नर भी टीके लगवाने में नहीं पीछे
हरियाणा में 773 केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जा रही है जिनमें से 711 सरकारी और 62 प्राइवेट हैं। बुधवार को 44 हजार 383 लोगों ने टीकाकरण कराया। अभी तक कुल 39 लाख 61 हजार 954 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया है। इनमें 17 लाख 48 हजार 307 पुरुष और 16 लाख 10 हजार 816 महिलाएं हैं। इसके अलावा 453 किन्नरों ने भी टीकाकरण कराया है।
88 फीसद लाेगों ने ली कोविशील्ड
अब तक 33 लाख 59 हजार 576 लोग पहली और छह लाख दो हजार 378 लोग वैक्सीन की दूसरी डोज ले चुके हैं। वैक्सीन लेने वालों में 34 लाख 80 हजार 227 ने कोविशील्ड और चार लाख 81 हजार 727 ने कोवैक्सीन ली है। यानी कि करीब 88 फीसद लाेगों ने कोविशील्ड और 12 फीसद लोगों ने कोवैक्सीन की खुराक ली है।
किस आयु वर्ग में कितना वैक्सीनेशन
कैटेगरी - सुरक्षा चक्र पहनने वाले लोग 60 साल से अधिक - 15,39,707 45 से 60 साल - 13,98,805 30 से 45 साल - 2,68,715 18 से 30 साल - 1,50,859
------------
गुरुग्राम -फरीदाबाद दिखा रहे राह
जिला - लोगों ने कराया टीकाकरण गुरुग्राम - 5,14,005 फरीदाबाद - 3,65,549 अंबाला - 2,88,117 करनाल - 2,37,055 सोनीपत - 2,33,754 सिरसा - 2,03,664 यमुनानगर - 1,90,952 हिसार - 1,77,153 भिवानी - 1,47,105 झज्जर - 1,43,488 महेंद्रगढ़ - 1,39,586
----------
नूंह और चरखी दादरी फिसड्डी
जिला - लोगों ने कराया टीकाकरण नूंह - 44,966 चरखी दादरी - 92,433 फतेहाबाद - 1,08,103 कैथल - 1,10,089 जींद - 1,17,323 पलवल - 1,19,886 कुरुक्षेत्र - 1,38,415 पानीपत - 1,40,710 रोहतक - 1,43,045 पंचकूला - 1,50,750 रेवाड़ी - 1,55,506
-------
जरूर लगवाएं टीका : अनिल विज
'' प्रदेश में महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण कराने में आमजन पूरा उत्साह दिखा रहा है। शुरुआत में भले ही लोगों ने कुछ झिझक दिखाई हो, लेकिन अब वे बढ़-चढ़ कर टीकाकरण कराने में आगे आ रहे हैं। वैक्सीनेशन सेंटरों पर लगने वाली कतारें इसकी गवाह हैं।अब हमने 18 वर्ष तक की उम्र के लोगों का भी टीकाकरण शुरू कर दिया है। प्रदेश में डोज की कोई कमी नहीं है। सभी को चाहिए कि वह यथाशीघ्र टीकाकरण कराएं ताकि महामारी को हराया जा सके।इतना जरूर याद रखें कि टीकाकरण के बावजूद मास्क, हाथों की नियमित सफाई और दो गज की दूरी न भूलें। तभी महामारी से बचा जा सकता है।
- अनिल विज, गृह और स्वास्थ्य मंत्री, हरियाणा।
यह भी पढ़ें: नवजोत सिद्धू के लिए पंजाब कांग्रेस में बने रहना अब आसान नहीं, पार्टी में विकल्पों पर चर्चा तेज
हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें