हरियाणा भाजपा नए प्रधान की घोषणा से पहले दुष्‍यंत चाैटाला अचानक अमित शाह से मिले, कई चर्चाएं

नए हरियाणा भाजपा अध्‍यक्ष की नियुक्ति की सरगर्मी के बीच राज्य के डिप्‍टी सीएम दुष्‍यंत चौटाला ने नई दिल्‍ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। वह उनके निवास पर मिले।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 06:00 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 09:56 PM (IST)
हरियाणा भाजपा नए प्रधान की घोषणा से पहले दुष्‍यंत चाैटाला अचानक अमित शाह से मिले, कई चर्चाएं
हरियाणा भाजपा नए प्रधान की घोषणा से पहले दुष्‍यंत चाैटाला अचानक अमित शाह से मिले, कई चर्चाएं

नई दिल्‍ली, जेएनएन। हरियाणा भाजपा के नए अध्‍यक्ष की घोषणा की चर्चाओं के बीच राज्‍य के उपमुख्‍यमंत्री दुष्‍यंत चौटाला दिल्‍ली पहुंचे हैं। वह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने उनके निवास पर पहुंचे हैं। दुष्यंत इस समय अमित शाह से हरियाणा की राजनीति को लेकर चर्चा कर रहे हैं। समझा जाता है कि दुष्‍यंत चौटाला हरियाणा भाजपा अध्‍यक्ष की घोषणाा के संदर्भ में ही अमित शाह से मिलने पहुंचे हैं।

चर्चा है कि दुष्‍यंत चौटाला हरियाणा भाजपा के नए अध्‍यक्ष की आज घोषणा हाेने के संकेत के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे हैा। बताया यह भी जा रही है कि दुष्यंत चौटाला हरियाणा भाजपा के प्रधान के पर पर कैप्टन अभिमन्यु की नियुक्ति नहीं चाहते हैं। ऐसे में उनके अमित शाह से अचानक मिलने को कैप्‍टन अभिमन्‍यु की राह रोकने का प्रयास माना जा रहा है।

बता दें कि कैप्‍टन अभिमन्‍यु जिस नारनौंद से विधानसभा चुनाव लड़ते हैं वह दुष्‍यंत चौटाला के राजनीति गढ़ में शामिल है। यहां से जननायक जनता पार्टी के विधायक रामकुमार गौतम हैं। रामकुमार गौतम अब हालांंकि बागी तेवर में हैं, लेकिन उन्‍होंने भी पहले अपनी जीत का श्रेय दुष्‍यंत चौटाला को दिया था।

ऐसे में कहा जा रहा है कि कैप्‍टन अभिमन्‍यु हरियाणा भाजपा अध्‍यक्ष बनते हैं तो दुष्‍यंत को अपने सियासी गढ़ में सेंध का खतरा लग रहा है। पहले भी जब कैप्टन अभिमन्यु के हरियाणा भाजपा का अध्यक्ष बनने की संभावना थी तो दुष्यंत चौटाला भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा से मिलने पहुंच गए थे।

हरियाणा के राजनीतिक जानकारों का कहना है कि दुष्‍यंत नहीं चाहते हैं कि गठबंधन साथी भाजपा राज्‍य में अपना जाट अध्‍यक्ष बनाए। इससे उनके जाट वोट बैंक पर खतरा हाे सकता है। माना जा रहा है कि कृष्‍णलाल गुर्जर के हरियाणा भाजपा अध्‍यक्ष बनने से वह खुद को सहज स्थिति में महसूस करेंगे।

यह भी पढें: राफेल अंबाला से इसी माह से भरेगा उड़ान, पार्ट्स आने शुरू, एयरबेस पर नए हैंगरों का


यह भी पढें: स्‍ट्रीट लाइट के नीचे पढ़ाई कर मजदूर की बेटी ने किया कमाल,10वीं बोर्ड परीक्षा में मेरिट

यह भी पढें: तीन बे‍टियों के जज्‍बे से लोग अभिभूत, कोराेना संकट पिता का बन गईं संबल


यह भी पढें: कमाल का घोटाला, लाहौर तक आटा पहुंचाने के लिए बिछाई रेल लाइन गायब

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी