हरियाणा में 45 नगर परिषद व पालिकाओं में आरक्षण के लिए निकला ड्रा, जानें कौन-कौन सीटें हुई आरक्षित

Haryana Municipality Municipal Council reserved seats list हरियाणा में किस नगर परिषद व पालिका के प्रधान पद पर कौन चुना जाएगा। इसके लिए ड्रा हो गया है। ड्रा के बाद अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग महिला व सामान्य सीटों की सूची जा कर दी गई है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 04:55 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 06:51 PM (IST)
हरियाणा में 45 नगर परिषद व पालिकाओं में आरक्षण के लिए निकला ड्रा, जानें कौन-कौन सीटें हुई आरक्षित
नगर निकायों के प्रधान पद के लिए ड्रा प्रक्रिया संपन्न। सांकेतिक फोटो

जेएनएन, चंडीगढ़। Haryana Municipality & Municipal Council reserved seats list: हरियाणा में 45 नगर परिषद व पालिकाओं के चुनावों से पहले प्रधानी के लिए आरक्षण तय हो गया है। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए नौ सीटें हैं, जिनमें तीन महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। पिछड़ा वर्ग की चार सीटों में दो महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं, जबकि सामान्य वर्ग की दस सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी।

मंगलवार को पंचकूला में शहरी निकाय विभाग के महानिदेशक के कार्यालय में ड्रा के जरिये चेयरमैन पद के लिए आरक्षित सीटों का चयन किया गया। आरक्षित सीटों का ड्रा निकालने के लिए संबंधित जिलों के उपायुक्तों सहित परिषदाें व पालिकाओं के प्रधान एवं पार्षद भी पहुंचे थे। हरियाणा में पहली बार सभी नगर पालिकाओं और नगर परिषदों के अध्यक्षों का चुनाव सीधे मतदाता करेंगे। पंचायत चुनावों के साथ ही नगर परिषदों और नगर पालिकाओं के चुनाव होंगे। फिलहाल एसडीएम ही प्रशासक के रूप में पालिकाओं और परिषदों का काम देखेंगे।

अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए आरक्षित सीटें

1. पलवल

2. सोहना               (महिला के लिए आरक्षित)

3. सिरसा

4. फतेहाबाद

5. चीका                (महिला के लिए आरक्षित)

6. ऐलनाबाद

7. राजौंद

8. महम                 (महिला के लिए आरक्षित)

9. असंध

पिछड़ा वर्ग (बीसी) के लिए आरक्षित सीटें

1. बहादुरगढ़              (महिला के लिए आरक्षित)

2. झज्जर

3. नांगल चौधरी          (महिला के लिए आरक्षित)

4. बावल

सामान्य वर्ग में महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें

1. नारनौल

2. नरवाना

3. कैथल

4. जींद

5. थानेसर

6. भिवानी

7. रतिया

8. कालांवाली

9. नारायणगढ़

10. सफीदों

सामान्य वर्ग के लिए सीटें

1. चरखी दादरी

2. हांसी

3. बरवाला

4. टोहाना

5. भूना

6. उचाना

7. मंडी डबवाली

8. होडल

9. गन्नौर

10. रानियां

11. गोहाना

12. महेंद्रगढ़

13. समालखा

14. तरौरी

15. निसिंग

16. घरौंडा

17. पेहवा

18. शाहबाद

19. लाडवा

20. नूंह

21. फिरोजपुर झिरका

22. पुन्हाना

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी