हरियाणा में पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ प्रदर्शन, कई जगह भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयान कि किसान दिल्ली व हरियाणा में प्रदर्शन करें के खिलाफ हरियाणा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोष प्रदर्शन किया। कई जगह कांग्रेसी भी भाजपा के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 01:53 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 02:30 PM (IST)
हरियाणा में पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ प्रदर्शन, कई जगह भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने
रोहतक में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर जमीन पर बैठकर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए। जागरण

जेएनएन, चंडीगढ़। किसान आंदोलन से पंजाब को आर्थिक नुकसान होने और किसानों को हरियाणा व दिल्ली में जाकर आंदोलन करने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयान पर नराजगी जताते हुए भाजपा आज राज्यभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शन के दौरान कई जगह टकराव की स्थिति भी बनी। रोहतक में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस भवन के समक्ष नारेबाजी की व धरना दिया। इसके बाद कांग्रेसी भी एकत्र हो गए और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। दोनों दलों के बीच टकराव की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

कुरुक्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। भाजपा ने जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी की अगुवाई में कांग्रेस भवन के समक्ष रोष प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने भाजपा के विरोध में कांग्रेस भवन में तीन घंटे धरना दिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा कुमारी सैलजा के आदेश पर कांग्रेसी धरने पर बैठे। धरने का नेतृत्व पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा की अगुवाई में आज सेक्टर-13 में धरना प्रदर्शन सुबह 10 बजे शुरू किया।

अंबाला छावनी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से समक्ष यमुनानगर के विधायक और अंबाला के प्रभारी घनश्याम दास अरोड़ा व जिला अध्यक्ष राजेश सापरा के नेतृत्व में रोष प्रदर्शन किया। पंजाब में आंदोलन कर रहे किसानों को हरियाणा में जाकर आंदोलन करने के पंजाब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयान पर भाजपा नेताओं ने जमकर भड़ास निकाली।

भाजपा नेताओं ने हरियाणा कांग्रेस से प्रश्न किया कि क्या वह भी पंजाब के सीएम के बयान का समर्थन करते हैं। कहा कि अगर वह कैप्टन का समर्थन करते हैं तो हरियाणा में अगर किसान आंदोलन करने आते हैं तो विकास कैसे संभव है। भाजपा ने पंजाब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयान को गैर जिम्मेदाराना बताते हुए इस्तीफे की मांग की। राज्य के अन्य जिलों में भी भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी