Corona Vaccination: हरियाणा में वैक्‍सीन लगवाने में हिचक रहे कोरोना वारियर्स, पहले से घटी संख्‍या

Corona Vaccination हरियाणा में कोरोना वैक्‍सीनेशन के प्रति कुद उदासीन माहौल दिख रहा है। राज्‍य में कोरोना वारियर्स वैक्‍सीन लगवाने में हिचक रहे हैं। यही कारण है कि पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन वैक्‍सीनेशन के लिए कम संख्‍या में काेरोना वारियर सामने आए।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 09:18 AM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 09:18 AM (IST)
Corona Vaccination: हरियाणा में वैक्‍सीन लगवाने में हिचक रहे कोरोना वारियर्स, पहले से घटी संख्‍या
हरियाण में कोरेाना वैक्‍सीनेशन जारी है। (फाइल फोटो)

चंडीगढ, जेएनएन। Corona Vaccination in haryana: हरियाणा में कोराेना से बचाव को वैक्‍सीन लगवाने से कोरोना वारियर्स हिचक रहे हैं और वे कम संख्‍या में वैक्‍सीन लगवाने सामने आ रहे हैं। कोरोना से जंग में एक दिन के अंतराल के बाद हरियाणा में सोमवार को फिर टीकाकरण शुरू हो गया। पहले दिन शनिवार को जहां रजिस्टर्ड कोरोना योद्धाओं में कुल 78 फीसद ने टीकाकरण कराया था, वहीं दूसरे दिन करीब 61 फीसद कोरोना वारियर्स ने ही वैक्सीन लगवाई।

पंचकूला में 10 फीसद, रोहतक में 24.40, झज्जर में 34.25 फीसद ने लगवाई वैक्‍सीन

प्रदेश सरकार ने सोमवार को टीकाकरण केंद्रों की संख्या को 77 से बढ़ाकर 182 कर दिया था। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के गृह नगर अंबाला में जहां 97.56 कोरोना वारियर्स ने टीके लगवाए, वहीं चरखी दादरी में सभी रजिस्टर्ड 50 लोगों ने वैक्सीन ली। इसके उलट झज्जर में 34.25 फीसद और नूंह में सिर्फ 40 फीसद लोगों ने ही टीके लगवाए। पंचकूला में 150 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य था, लेकिन वैक्सीन ली सिर्फ 16 लोगों ने। हिसार जिले में वैक्सीनेशन 63.50 फीसद, गुरुग्राम में 59.57 और रोहतक में 24.40 फीसद पर सिमट गया।

वहीं, स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने की कोशिश में जुटा है। गृह और स्वास्थ्य सचिव राजीव अरोड़ा ने कोरोना वारियर्स का आह्वान किया कि वह अपनी बारी आने पर टीकाकरण के लिए जरूर पहुंचे। यह पूरी तरह सुरक्षित है और इससे महामारी से निजात पाने में मदद मिलेगी।

कहां कितना टीकाकरण

जिला               लक्ष्य          हासिल लक्ष्य

अंबाला              410            400

भिवानी             292            232

चरखी दादरी        50            50

फरीदाबाद          1700         1362

फतेहाबाद          300           271

गुरुग्राम            4836         2881

हिसार              2148          1364

झज्जर             400           137

जींद                  214         88

कैथल                494          254

करनाल             764          400

कुरूक्षेत्र              100           81

महेंद्रगढ़             983         624

मेवात                2331      961

पलवल             383          270

पंचकूला             150         16

पानीपत            200         130

रेवाड़ी               452         293

रोहतक             500        122

सिरसा               00          00

सोनीपत            1600      1155

यमुनानगर         500       366

chat bot
आपका साथी