CoronaVirus: हरियाणा में कोरोना का संक्रमण तेजी पर, 24 घंटे में 5858 मरीज मिले, 18 की मौत

CoronaVirus हरियाणा में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कोराेना मरीजों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है और मृतकों के आंकड़े में भी इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्‍य में 5858 नए मरीजों की पुष्टि हुई।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 11:19 AM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 11:19 AM (IST)
CoronaVirus: हरियाणा में कोरोना का संक्रमण तेजी पर, 24 घंटे में 5858 मरीज मिले, 18 की मौत
हरियाणा में काेराेना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। (सांकेतिक फोटो)

चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा में तापमान बढऩे के साथ ही कोरोना वायरस के तेवर भी तीखे होते जा रहे हैं। नए मरीजों के रोजाना रिकार्ड बन रहे हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में रिकार्ड 5858 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इस दौरान 18 लोग कोरोना से जंग हार गए।  फरीदाबाद में तीन, हिसार, अंबाला, करनाल, भिवानी और फतेहाबाद में दो-दो तथा कैथल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, सोनीपत और गुरुग्राम में एक-एक मरीज की मौत हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 29 हजार 236 पर पहुंच गई है जो रिकार्ड स्तर है।

रिकवरी रेट 90 से नीचे गिरते हुए 89.92 फीसद पर आया, पाजिटिव रेट फिर से पांच फीसद के पार

पूरे प्रदेश में 415 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनमें 342 आक्सीजन और 73 लोग वेंटिलेटर पर हैं। पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा गुरुग्राम में 1434, फरीदाबाद में 810, सोनीपत में 336, हिसार में 379, अंबाला में 294, करनाल में 370, पानीपत में 248, रोहतक में 218, पंचकूला में 315, कुरुक्षेत्र में 126, यमुनानगर में 174, सिरसा में 120, झज्जर में 125, फतेहाबाद में 149, कैथल में 209 और जींद में 243 नए मरीज मिले। इस दौरान 2743 मरीज ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में वीरवार को 42 हजार 500 से अधिक और लोगों ने कोराना के टीके लगवाए। अभी तक 30 लाख 34 हजार 430 लोग कोरोना से बचाव के लिए खुराक ले चुके हैं।

प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 29 हजार 236 के रिकार्ड स्तर पर पहुंची

प्रदेश में लगातार गिरता रिकवरी रेट अब 90 से नीचे गिरते हुए 89.92 फीसद पर आ गया है। पाजिटिव रेट फिर से पांच फीसद के पार जाते हुए 5.01 हो गया है। मृत्यु दर पहली बार एक फीसद से कम होते हुए .99 पर आई है। प्रदेश में प्रत्येक दस लाख लोगों पर दो लाख 65 हजार 245 लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 31 हजार 493 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।

यह भी पढे़ं: हरियाणा में रात के कार्यक्रमों पर रोक, दिन में होंगी शादियां, धार्मिक आयोजन भी रात से पहले, जानें नई गाइडलाइन्‍स

यह भी पढ़ें: एक घर में दीवार खिंची तो टूट गया हरियाणा-पंजाब का कनेक्‍शन, आपस में झरोखे से बात कर रही सास-बहू

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी