हरियाणा में आज से फिर होगा कोरोना वैक्‍सीनेशन, गुरुग्राम के कोरोना वारियर्स बने मिसाल

हरियाणा में कोरोना वायरस को मात देने के लिए वैक्‍सीनेशन आज फिर शुरू होगा। राज्‍यभर में विभिन्‍न केंद्रों पर आज कोरोना वारियर्स को वैक्‍सीन लगाई जाएगी। अभी तक के वैक्‍सीनेशन में गुरुग्राम के कोराेना वारियर्स ने मिसाल कायम की है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 09:16 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 09:16 AM (IST)
हरियाणा में आज से फिर होगा कोरोना वैक्‍सीनेशन, गुरुग्राम के कोरोना वारियर्स बने मिसाल
हरियाणा में कोरोना वैक्‍सीनेशन दोबारा शुरू होगा। (जागरण)

चंडीगढ़,जेएनएन। कोरोना से जंग में एक दिन के अंतराल के बाद हरियाणा में आज फिर से वैक्‍सीनेशन (Corona Vaccination) शुरू होगा। पहले दिन रजिस्टर्ड कोरोना योद्धाओं में कुल 78 फीसद ने टीकाकरण कराया था, जिसे बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। टीकाकरण में नजीर बना है गुरुग्राम जहां निर्धारित लक्ष्य से अधिक कोरोना वारियर्स ने सुरक्षा चक्र पहना। राज्‍य के आठ जिलों में वैकसीनेशन में 90 फीसद से अधिक लक्ष्‍य हासिल किया गया है।

सात जिलों में 90 फीसद से अधिक टीकाकरण बढ़ा रहा सरकार का हौसला, गुरुग्राम में लक्ष्य से ज्यादा

राज्‍य में आठ जिलों गुरुग्राम, पलवल, पंचकूला, रेवाड़ी, अंबाला, करनाल, चरखी दादरी व सोनीपत में 90 फीसद से अधिक टीकाकरण सरकार का हौसला बढ़ा रहा है। जींद, सिरसा, झज्जर, हिसार और मेवात जिले स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ा रहे हैं जहां पहले दिन टीकाकरण 52 से 58 फीसद पर सिमट गया।

हालांकि कई स्थानों पर कम वैक्‍सीनेशन के लिए पोर्टल पर तकनीकी कारणों को जिम्मेदार बताया गया है। अब इन खामियों को दुरुस्त किया जा रहा है। वहीं, पलवल, जींद, कैथल और हिसार में कुछ स्थानों पर वैक्‍सीनेशन के बाद कोरोना योद्धाओं की तबीयत बिगड़ने की शिकायतें मिलने के बाद कुछ देर के लिए टीकाकरण अभियान बाधित हुआ। स्वास्थ्य सचिव राजीव अरोड़ा का कहना है कि टीकाकरण के बाद हल्का बुखार और शरीर में दर्द सामान्य है और लोगों को इन लक्षणों के बारे में चिंता नहीं करनी चाहिए।

 जींद, सिरसा, झज्जर, हिसार और मेवात दे रहे टेंशन जहां पहले दिन टीकाकरण 52 से 58 फीसद पर सिमटा

टीकाकरण कार्यक्रम के सुचारू, प्रभावी और लक्ष्य आधारित कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए लाभार्थियों को डिजिटल प्लेटफार्म (कोबिन साफ्टवेयर) पर रजिस्टर्ड किया गया है। हेल्थ केयर वर्कर्स सहित तमाम स्वास्थ्य सुविधाएं इस पोर्टल पर हैं। करीब दो लाख स्वास्थ्य कर्मी, 5044 वैक्सीनेटर, 765 जनस्वास्थ्य सुविधाएं, 3634 निजी स्वास्थ्य सुविधाएं, 18 हजार 921 सत्र स्थल और 1005 पर्यवेक्षक इनमें शामिल हैं।

 जिला -       लक्ष्य -      टीकाकरण -      लक्ष्य प्राप्ति (फीसद में)

गुरुग्राम -       600 -        608 -               101

पलवल -        500 -        473 -                95

पंचकूला -       282 -        267 -                95

रेवाड़ी -           200 -       190 -                95

अंबाला -         394 -        372 -               94

करनाल -        467 -        436 -               93

चरखी दादरी -  196 -       181 -                92

सोनीपत -        477 -       431 -               90

 -------

आठ जिलों में 70 से 81 फीसद तक टीकाकरण

 कैथल -          200 -         162 -         81

फतेहाबाद -      273 -          216 -        79

महेंद्रगढ़ -        292 -           230 -       79

कुरुक्षेत्र -          292 -          222 -        76

यमुनानगर -      594 -         445 -        75

भिवानी -          276 -          197 -        71

पानीपत -          200 -          140 -      70

रोहतक -           200 -           139 -      70

 ------

65 फीसद से कम पर सिमटे छह जिले

फरीदाबाद -       491 -        319 -      65

मेवात -             300 -        175 -      58

हिसार -             400 -         225 -     56

झज्जर -           200 -          112 -     56

सिरसा -            399 -          211 -     53

जींद -               300 -          156 -      52

chat bot
आपका साथी