हरियाणा में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 17 हजार के पार, रिकवरी रेट ब़ढ़ी,करीब 13 हजार ठीक हुए

हरियाणा में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 17 हजार पार कर गया है। इसके साथ ही राज्‍य में मरीजाें की रिकवरी रेट बढ़ गई है। अब तक 12944 मरीज ठीक हो चुके हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 11:30 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 11:30 PM (IST)
हरियाणा में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 17 हजार के पार, रिकवरी रेट ब़ढ़ी,करीब 13 हजार ठीक हुए
हरियाणा में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 17 हजार के पार, रिकवरी रेट ब़ढ़ी,करीब 13 हजार ठीक हुए

चंडीगढ़, जेएनएन। अनलॉक- दो में कोरोना को हराने के लिए प्रदेश मजबूत स्थिति में पहुंचता जा रहा है। हर रोज  ठीक होकर घर लौटने वाले मरीजों की तादाद बढ़ रही है, उससे रिकवरी रेट में निरंतर इजाफा हो रहा है। मामले दोगुने होने की अवधि भी बढ़कर 18 दिन पर पहुंच गई है। प्रदेश में संदिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा तीन लाख को पार कर गया, जिसमें से 17 हजार पांच की ही रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कुल मिलाकर हरियाणा में बढ़ते जा रहा रिकवरी रेट से महामारी को रोना आ रहा है।

687 मरीज ठीक होकर घर लौटे, सैंपलिंग का आंकड़ा तीन लाख के पार

पिछले 24 घंटों में 687 मरीज कोरोना से जंग जीतकर घर लौटे हैं। पांच लोगों की मौत हुई है। 62 की हालत नाजुक बनी हुई है। इनमें 43 मरीज ऑक्सीजन के सहारे सांसें ले रहे हैं तो 16 वेंटीलेटर पर जिंदगी जंग लड़ रहे हैं। चिंता की बात यह है कि गुरुग्राम में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 100 पर पहुंच गया है।  15 जिलों में 457 नए मामलों से संक्रमितों का आंकड़ा 17005 पर पहुंच गया है। राहत की बात यह है कि इसमें से 12 हजार 944 मरीज ठीक होकर घर लौटे चुके हैं। अब केवल तीन हजार 796 मरीज ही अस्पतालों में भर्ती हैं।

नए मामलों में सबसे ज्यादा फरीदाबाद में 161, गुरुग्राम में 120, रेवाड़ी में 34, पानीपत व कुरुक्षेत्र में 19-19, हिसार में 18, भिवानी में 16, करनाल में 15, अंबाला व झज्जर में 13-13, सिरसा में 12, नारनौल में छह, पलवल व फतेहाबाद में पांच - पांच तथा यमुनानगर में एक संक्रमित मिला। इसके साथ ही गुरुग्राम में 332, भिवानी में 164, फरीदाबाद में 90, सोनीपत में 33, झज्जर में 31, पानीपत व पंचकूला में आठ - आठ, कुरुक्षेत्र में सात, पलवल व फतेहाबाद में पांच - पांच तथा सिरसा में चार मरीज ठीक होकर घर पहुंचे। वहीं फरीदाबाद में तीन तथा गुरुग्राम व अंबाला में एक - एक मरीज ने दम तोड़ा।

पंचकूला व यमुनानगर कोरोना को हराने के नजदीक

पंचकूला व यमुनानगर कोरोना को हराने के नजदीक पहुंच चुके हैं। कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद, सिरसा, जींद व चरखी-दादरी में एक्टिव मरीजों की संख्या 50 से नीचे हैं, जहां पर हर रोज रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है। फिलहाल पांच हजार 584 का इंतजार है। पॉजिटिव रेट 5.64 फीसद, मृत्युदर 1.56 फीसद और रिकवरी रेट 76.12 फीसद है। मामलों के दोगुने होने की अवधि 18 दिन पर पहुंच गई है। प्रत्येक 10 लाख पर जांच का आंकड़ा भी 12 हजार 117 पर पहुंच गया है।  

-----

अब तक 265 मरीजों की मौत

प्रदेश में अभी तक 265 मरीजों की मौत हुई है। इनमें 197 पुरूष और 68 महिला शामिल हैं।  गुरुग्राम में 100, फरीदाबाद में 92, सोनीपत में 18, रोहतक व करनाल में आठ - आठ, पानीपत व हिसार में सात - सात , रेवाड़ी में  पांच, अंबाला, झज्जर व जींद में चार - चार, पलवल, भिवानी में तीन - तीन तथा नारनौल व चरखी दादरी में एक  - एक मरीज की मौत हो चुकी है।

कोरोना मीटर

आज संक्रमित :  457

आज मौत :  5

कुल संक्रमित : 17,005

अब तक स्वस्थ : 12,944

एक्टिव केस : 3,796

कुल मौत : 265

सक्रिय केस/ दो दिन पहले,  3,796/ 4,057

सक्रिय केस दस लाख पर/दो दिन पहले,163.24/ 168.58

स्वस्थ हुए / दो दिन पहले, 12,944/11,691

कुल मौतें / दस लाख पर, 265/10.6

दो दिन पहले कुल मौतें/ दस लाख पर,/255/10.04

कुल संक्रमित / 10 लाख पर,17,005/665.92

दो दिन पहले कुल संक्रमित/ दस लाख पर,16003/622.36

कुल टेस्ट / दस लाख आबादी पर, 3,07,159 / 11935

यह भी पढ़ें: मेडिकल एजुकेशन विभाग लेगा सभी कोर्सों की परीक्षाएं, पंजाब सरकार के फैसले से अलग कदम

यह भी पढ़ें: गुरु पूर्णिमा पर सियासी धुरंधरों के गुरुओं को शिष्‍यों पर है गर्व, जानें नेताओं के बारे में क्‍या कहते हैं पूर्व शिक्षक

यह भी पढ़ें: रियाणा में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट 74 फीसद हुई, 566 और ठीक हुए, 545 नए मरीज

यह भी पढ़ें:  अनोखी है हरियाणा के इस गांव की कहानी, देशभर में पहुंच रही है यहां से बदलाव की बयार

यह भी पढ़ें: अमृतसर में ढाई साल पूर्व दशहरे के दिन हुए रेल हादसे में चार अफसर दोषी करार, मरे थे 58 लाेग

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी