हरियाणा में सरकारी स्कूलों में स्मार्ट होंगी क्लास, खेल सामान की खरीद के लिए भी 25 करोड़ मंजूर

हरियाणा में सरकारी स्कूलों स्मार्ट क्लास रूम बनेंगे। सरकार ने कंप्यूटर लैपटाप और टैबलेट सहित अन्य उपकरणों की खरीद को मंजूरी दे दी है। स्कूलों में खेल सामग्री खरीदने के लिए भी 25 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Tue, 30 Mar 2021 04:59 PM (IST) Updated:Tue, 30 Mar 2021 04:59 PM (IST)
हरियाणा में सरकारी स्कूलों में स्मार्ट होंगी क्लास, खेल सामान की खरीद के लिए भी 25 करोड़ मंजूर
हरियाणा में कुछ स्कूलों में स्मार्ट होंगे क्लास रूम। सांकेतिक फोटो

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में भी अब स्मार्ट क्लास रूम बनेंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार ने कंप्यूटर, लैपटाप और टैबलेट सहित अन्य उपकरणों की खरीद को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा स्कूलों में 38 तरह का खेल सामान मुहैया कराने के लिए करीब 25 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में विभिन्न महकमों के लिए करीब 400 करोड़ रुपये के सामान की खरीद को मंजूरी दी गई।

बैठक के बाद पत्रकारों से रू-ब-रू मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम बनाने के लिए जरूरी सामान की खरीद को फाइनल कर दिया गया है। सरकार आउटडोर व इन्डोर गेम को बढ़ावा देगी। बिजली निगमों के लिए भी कई तरह के सामान की खरीद का फैसला लिया है।

सीएम ने बताया कि मंडियों में गेहूं व सरसों की खरीद सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बृहस्पतिवार से रबी फसलों की खरीद शुरू होगी। करीब 400 मंडियों में गेहूं व सरसों की खरीद की जाएगी। कोरोना की वजह से अगर जरूरत पड़ी तो और खरीद केंद्र भी बनाए जा सकते हैं। सीएम ने कहा कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरसों की खरीद करेगी, लेकिन प्रदेश में किसानों को सरसों के दाम बाजार में इससे अधिक मिल रहे हैं। ऐसे में लगता नहीं कि सरसों मंडियों में आएगी। उन्होंने कहा कि फसलों का पैसा सीधा किसानों के बैंक खाते में जमा होगा। मंडियों से 48 घंटों के भीतर फसलों का उठान होगा। जे फार्म कटने के बाद किसानों को 72 घंटों के भीतर उनका भुगतान किया जाएगा।

पंजाब की घटना निंदनीय : सीएम

पंजाब में भाजपा विधायक अरुण नारंग के साथ हुई मारपीट पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन इसके लिए घिनौने तरीके निंदनीय हैं। पंजाब की घटना को किसी भी सूरत में सही नहीं ठहराया जा सकता। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला द्वारा भाजपा-जजपा नेताओं से दुर्व्यवहार को लेकर दिए बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी को भी ऐसी भाषा नहीं बोलनी चाहिए। बोलने वाले को यह ध्यान रखना चाहिए कि इससे उसकी साख गिरेगी।

यह भी पढ़ें: मोहाली में वाकिंग स्ट्रीट डिस्को में चल रही थी Night party, पुलिस पहुंची तो उड़े होश, 30 गिरफ्तार, मालिक फरार

chat bot
आपका साथी