CBSE Class 10 Results 2021: सीबीएसई 10वीं का पंचकूला रीजन का रिजल्‍ट भी जारी , 99.77 फीसद पास

CBSE Class 10 Results 2021 सीबीएसई के 10वीं कक्षा का पंचकूला रीजन का रिजल्‍ट जारी कर दिया गया है। इस बार 10वीं की परीक्षा नहीं हुई थी और विद्यार्थियों का रिजल्‍ट औसत आधार पर तैयार किया गया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 12:27 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 12:48 PM (IST)
CBSE Class 10 Results 2021: सीबीएसई 10वीं का पंचकूला रीजन का रिजल्‍ट भी जारी , 99.77 फीसद पास
सीबीएसई की 10वीं का पंचकूला जाेन का रिजल्‍ट आज घोषित होगा। (फाइल फोटो)

पंचकूला, जागरण संवाददाता। CBSE Class 10 results 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं कक्षा का पंचकूला रीजन का परिणाम जारी कर दिया गया है। पंचकूला रीजन में 99.77 फीसद विद्यार्थी पास हुए हैं। पंचकूला रीजन में दो राज्‍य हरियाणा और हिमाचल प्रदेश हैं। विद्यार्थी और उनके अभिभावक यह रिजल्‍ट सीबीएसई की वेबसाइट cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर लॉग इन कर देख सकते हैं। पंचकूला जोन में इस वर्ष 162542 विद्यार्थियों का परिणाम घोषित किया गया है। रिजल्‍ट दोपहर करीब 12.15 बजे घोषित किया गया।

पंचकूला के सेक्‍टर 16 स्थित सेंट सोल्जर स्कूल का परीक्षा परिणाम 99.04 फीसद रहा है। बता दें कि इस वर्ष कोविड-19 परीक्षाएं नहीं हो पाई लेकिन पिछले आंकलन के हिसाब से विद्यार्थियों का परिणाम तैयार किया गया है। हरियाणा से इस वर्ष 143462 विद्यार्थियों का परिणाम आया है और हिमाचल से 15926 विद्यार्थियों का परिणाम जारी किया गया है। इसके साथ ही प्राइवेट तौर पर परीक्षा देने वाले 3154 विद्यार्थियों का भी परिणाम आज घोषित किया गया है।

ऐसे पता करें रिजल्‍ट

सीबीएसई रिजल्ट डिजिलॉकर में उपलब्ध है। स्टूडेंट्स अपने महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स जैसे अपनी मार्क्सशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट आदि डिजिलॉकर अकाउंट में लॉग इन करके पा सकते हैं। सीबीएसई स्टूडेंट्स का डिजिलॉकर अकांउट होने पर उसके डॉक्यूमेंट्स सीधे उनके डिजिलॉकर अकाउंट्स से लिए जा सकेंगे। आपको डिजिलॉकर एक सुरक्षित क्लाउड बेस्ड प्लेटफॉर्म है जहां से डॉक्यूमेंट्स को स्टोर, शेयर वेरिफाई कर सकते हैं।

ऑनलाइन क्लास में शामिल नहीं होने वाले या प्री-बोर्ड और छमाही परीक्षा से गायब होने वाले छात्रों को अनुपस्थित माना जाएगा। वर्ष 2020 की 10वीं की परीक्षा में कुल 91.46 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा था। लड़कियां 93.31 फीसदी और लड़के 90.14 फीसदी पास हुए थे। 184358 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए थे।

chat bot
आपका साथी