CBSE 12th Result 2021: सीबीएसई के पंचकूला रीजन में 99.54 फीसद विद्यार्थी पास , हितेश्‍वर को 500 में से 499 अंक

CBSE 12th Result 2021 सीबीएसई की 12वीं कक्षा का रिजल्‍ट घोषित कर दिया गया है। पंचकूला र‍ीजन का रिजल्‍ट भी जारी कर दिया गया है। सीबीएसई के पंचकूला रीजन में दो राज्‍य हरियाणा और हिमाचल प्रदेश आते हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 02:32 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 04:25 PM (IST)
CBSE 12th Result 2021: सीबीएसई के पंचकूला रीजन में 99.54 फीसद विद्यार्थी पास , हितेश्‍वर को 500 में से 499 अंक
सीबीएसई की 12वीं का पंचकूला रीजन का रिजल्‍ट जारी कर दिया गया है। (फाइल फोटो)

पंचकूला, जागरण संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। पंचकूला रीजन के विद्यार्थियों की रिजल्‍ट जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। पंचकूला रीजन का परिणाम 99.54 फीसद और चंडीगढ़ का परिणाम 99.47 प्रतिशत रहा है।

पंचकूला के भवन विद्यालय के हितेश्‍वर शर्मा को 500 में से 499 अंक

पंचकूला के भवन विद्यालय के हितेश्‍वर शर्मा को 99.80 फीसद अंक मिले हैं। कला संकाय के विद्यार्थी हितेश्‍वर काे कुल 500 में से 499 अंक मिले हैं। नॉन मेडिकल में दृष्टि गुप्‍ता को 500 में से 496 अंक मिले हैं। कामर्स में अबीर को कुल 500 में से 495 अंक प्राप्‍त हुए हैं। मेडिकल में श्रेय नरवाल को कुल 500 में से 489 अंक मिले हैं।

हितेश्‍वर शर्मा (बीच में) रिजल्‍ट घो‍षित होने के बाद अपने पिता और दादी के साथ। (जागरण)

गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद कर दी गईं थीं। छात्रों का रिजल्ट तैयार करने के लिए मूल्यांकन फॉर्मूला तैयार किया गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के क्षेत्रीय अधिकारी विजय यादव के अनुसार पंचकूला जोन में हरियाणा और हिमाचल के परिणाम घोषित किए गए हैं। चंडीगढ़ रीजन में पंजाब, जम्मू कश्मीर और चंडीगढ़ शामिल हैं।

सीबीएसई का पंचकूला रीजन कार्यालय।

सीबीएसई के 12वीं कक्षा के परिणाम में पंचकूला के हितेश्वर शर्मा ने 499 अंक प्राप्त किए‌। हितेश्वर शर्मा पंचकूला भवन विद्यालय के छात्र हैं और पिछले दिनों प्रधानमंत्री ने डिबेट के दौरान हितेश्वर शर्मा से बातचीत की थी।

पंचकूला रीजन में कुल एक लाख 26 हजार 245 विद्यार्थी हैं। इनमें हरियाणा के एक लाख 12 हजार 29 विद्यार्थी हैं और हिमाचल प्रदेश से 10 हजार 512 विद्यार्थी हैं।

 इसके साथ ही प्राइवेट विद्यार्थियों की संख्‍या 3704 है। हरियाणा में सरकार स्‍कूलों के 216 , निजी स्‍कूलों के एक लाख 8182, जवाहर नवाेदय विद्यालय के 1352 और केंद्रीय विद्यालय के 2279 विद्यार्थी शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश में सरकारी स्‍कूलों के 137, निजी स्‍कूलों के 8605, जवाहर नवोदय विद्यालयों के 783, केंद्रीय विद्यालयों के 951 और सीटीएसए के 36 विद्यार्थी शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी