बॉबी सिंह को मिला जेम ऑफ इंडिया अवॉर्ड

समाजसेवी बॉबी सिंह को दिल्ली में ऑल इंडिया अचीवर्स कांफ्रेंस द्वारा आयोजित गोल्डन अचीवर अवा‌र्ड्स में जेम ऑफ इंडिया अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Apr 2019 05:27 PM (IST) Updated:Thu, 25 Apr 2019 06:35 AM (IST)
बॉबी सिंह को मिला जेम ऑफ इंडिया अवॉर्ड
बॉबी सिंह को मिला जेम ऑफ इंडिया अवॉर्ड

जागरण संवाददाता, पंचकूला : समाजसेवी बॉबी सिंह को दिल्ली में ऑल इंडिया अचीवर्स कांफ्रेंस द्वारा आयोजित गोल्डन अचीवर अवा‌र्ड्स में जेम ऑफ इंडिया अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कांफ्रेंस में अभिनेता रजामुराद, राकेश बेदी, सुरेंद्रपाल सिंह, अवतार गिल विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। समाज सेवी बॉबी सिंह ने कहा कि यह सम्मान उन्हें नहीं बल्कि पंचकूला की जनता को मिला है, जिनकी बदौलत वह समाज सेवा के कार्य में जुटकर लोगों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सम्मान प्राप्त करने के बाद वह खुद को गौरन्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने अन्य लोगों से भी समाज के उत्थान के लिए काम करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वह समाज सेवा अपने मन की शांति के लिए करते हैं परंतु अगर किसी संस्था द्वारा उन्हें इस कार्य के लिए सम्मानित किया जाता है तो उनमें समाज सेवा की ऊर्जा का संचार और भी बढ़ जाता है।

वैसे तो पंचकूला के बॉबी सिंह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। ट्राईसिटी हो या देश में कहीं पर भी कोई आपदा आती है तो बॉबी सिंह अपने परिवार व व्यापार को भूलकर सिर्फ आपदा में फंसे लोगों की मदद के लिए टीम के साथ पहुंच जाते हैं। कारगिल युद्ध के दौरान बॉबी सिंह अपने 40 वॉलटियर्स के साथ पीड़ितों की मदद के लिए जम्मू में गए थे। बॉबी सिंह अब तक 68 बार रक्तदान कर चुके हैं। इनमें से 40 बार उन्होंने आर्मी के जवानों के लिए ब्लड डोनेट किया है। बॉबी सिंह ने चार साल पहले चिट्ठी आई है के नाम अभियान चलाया था।

chat bot
आपका साथी