हरियाणा में कृषि सुधार कानूनों के पक्ष में खापों के चौधरियों को समझाएंगे भाजपाई

Agriculture Reform Laws हरियाणा भाजपा केंद्र सरकार के कृषि सुधारों के पक्ष और पहलुओं के बारे में अब खापों को समझाएगी। इस बारे में हरियाणा भाजपा के नेता और कार्यकर्ता खापों के पास जाएंगे। वे खाप प्रतिनिधियों को इन कानूनों के फायदे के बारे में बताएंगे।

By Sunil kumar jhaEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 10:47 PM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 07:46 AM (IST)
हरियाणा में कृषि सुधार कानूनों के पक्ष में खापों के चौधरियों को समझाएंगे भाजपाई
गुरुग्राम में प्रदेश भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़। (जागरण)

नई दिल्ली, [बिजेंद्र बंसल]। भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा इकाई तीन कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ आंदोलनकारियों को समर्थन दे रहे खाप के चौधरियों को साधेगी। इसके लिए भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता, नेता, मंत्री और विधायक खाप, गोत्र, पाल के चौधरियों सहित उन प्रबुद्ध नागरिकों के पास भी जाएंगे जिनकी बात समाज के लोग सुनते हैं। नई दिल्ली में राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्षों की बैठक के बाद प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने सोमवार गुरुग्राम में प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

धनखड़ ने प्रदेश कार्यकर्ताओं को समझाया राष्ट्रीय पदाधिकारियों से मिला एजेंडा

इस बैठक में कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि एसवाईएल नहर निर्माण के लिए विधानसभा में रखने के लिए संकल्प पत्र पारित हुआ वहीं तीन कृषि कानूनों को किसान के हित में बताया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, सांसद धर्मबीर सिंह, बृजेंद्र सिंह, नायब सैनी, शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, राज्यमंत्री कमलेश ढांडा, ओमप्रकाश यादव,संदीप सिंह के समक्ष भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं को यह साफ तौर पर कहा गया कि अब सभी को कृषि सुधार कानूनों के पक्ष में गांवों के प्रमुख लोगों के बीच जाकर ही माहौल तैयार करना होगा। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने साफ तौर पर कहा कि होली पर्व के बाद किसान आंदोलन नहीं रहेगा। बातचीत के माध्यम से कोई न कोई हल निकल जाएगा।

प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में पारित हुआ एसवाईएल नहर निर्माण का संकल्प

सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि प्रमुख ग्रामीणों के बीच जाकर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता यह बताएंगे कि ये तीनों कानून किस तरह से किसान के हित में हैं। खाप,पाल और गोत्र के प्रमुख चौधरी जब यह बात समझ जाएंगे तो फिर किसान आंदोलन को आम जन में समर्थन नहीं मिलेगा।

धर्मबीर सिंह ने पार्टी के माध्यम से सरकार के मंत्रियों तक यह बात भी पहुंचाई कि किसानों से संबंधित जो विकास योजनाएं लंबित पड़ी हैं, उन्हें शीघ्र पूरा करवाया जाए। उन्होंने फूल मंडी का उदाहरण देते हुए कहा कि इसके निर्माण की प्रगति रिपोर्ट भी पार्टी स्तर पर ली जानी चाहिए।

सांसद बृजेंद्र सिंह ने यह भी माना है कि तीन कृषि सुधार कानूनों के पक्ष में ग्रामीण पृष्ठभूमि के लोगों के बीच जाना आसान काम नहीं है मगर इसमें भाजपा के कार्यकर्ताओं को मौके के अनुसार ही फैसला लेना होगा। बृजेंद्र सिंह ने कई मुद्दों पर सवाल उठाते हुए यह भी कहा कि आंदोलनकारी किसानों से बातचीत के लिए प्रदेश स्तर पर भी पहल करनी चाहिए। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने केंद्र के बजट के बारे में प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ताओं को विस्तार से समझाया।

यह भी पढ़ें: देखें Video: रोहतक में महिला ने हाेशियारी से बचाई जान, ऊपर से गुजरी ट्रेन और खरोंच तक नहीं आई

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी