किसान आंदोलन की आड़ में नेता बनने के सपने देख रहे चढूनी : संजय शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और पंचकूला के प्रभारी डा. संजय शर्मा ने कहा कि किसान आंदोलन की आड़ में गुरनाम सिंह चढूनी कांग्रेस संग मिल राजनीति चमकाने में लगे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 06:37 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 06:37 PM (IST)
किसान आंदोलन की आड़ में नेता बनने के सपने देख रहे चढूनी : संजय शर्मा
किसान आंदोलन की आड़ में नेता बनने के सपने देख रहे चढूनी : संजय शर्मा

जागरण संवाददाता, पंचकूला : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और पंचकूला के प्रभारी डा. संजय शर्मा ने कहा कि किसान आंदोलन की आड़ में गुरनाम सिंह चढूनी कांग्रेस संग मिल राजनीति चमकाने में लगे हैं। चढूनी किसान आंदोलन के सहारे सांसद या विधायक बनने के सपने देख रहे हैं। सोमवार को भाजपा ने संजय शर्मा के नेतृत्व में चंडीगढ़ विधानसभा/हाई कोर्ट चौक पर गुरनाम सिंह चढूनी और कांग्रेस का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि किसानों को गुमराह कर कांग्रेस और चढूनी जैसे लोग अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में लगे हैं। इन्होंने कृषि कानूनों के नाम पर किसानों का इस्तेमाल करके षड्यंत्र रचने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राजनीति करने के लिए किसी भी स्तर तक गिर जाना कांग्रेस का स्वभाव रहा है और आज कांग्रेस वही कर रही है। देश के किसानों के कल्याण के लिए लाए गए तीनों कृषि कानूनों का विरोध तो केवल बहाना मात्र है, असली एजेंडा तो अपने राजनीतिक अस्तित्व को बनाएं रखने का है। कांग्रेस और गुरनाम सिंह देश में अराजकता फैलाने और हरियाणा में भाजपा सरकार को गिराने के प्रयासों में लगे हैं, पर देश और प्रदेश की जनता उनके मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी। प्रदर्शन के दौरान पंचकूला भाजपा जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, महामंत्री वीरेंद्र राणा, परमजीत कौर, हरियाणा सरकार के पूर्व तकनीकी सलाहकार विशाल सेठ, मंडल अध्यक्ष जय कौशिक, संदीप यादव, गौतम राणा, भुवनजीत सिंह, नराता राम, श्याम लाल बंसल, रंजीता मेहता, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पार्षद नरेंद्र लुबाना, मंडल महामंत्री अमरेन्द्र, सिद्धार्थ राणा, और मोर्चा के अध्यक्ष सोनू हरयोली, सुनील धीमान, कृष्ण अली व कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी